फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलब्रेड और दही से एक अलग स्टाइल में बनाएं उपमा, जानें रेसिपी

ब्रेड और दही से एक अलग स्टाइल में बनाएं उपमा, जानें रेसिपी

ब्रेकफास्ट के लिए उपमा भी एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है लेकिन आज हम उपमा सूजी से नहीं बल्कि ब्रेड और दही से बनाएंगे। आपको अगर उपमा पसंद है, तो यकीन मानें कि आपको यह रेसिपी भी बहुत पसंद आएगी। आइए,...

ब्रेड और दही से एक अलग स्टाइल में बनाएं उपमा, जानें रेसिपी
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Thu, 16 Sep 2021 05:32 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ब्रेकफास्ट के लिए उपमा भी एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है लेकिन आज हम उपमा सूजी से नहीं बल्कि ब्रेड और दही से बनाएंगे। आपको अगर उपमा पसंद है, तो यकीन मानें कि आपको यह रेसिपी भी बहुत पसंद आएगी। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं दही और ब्रेड वाला उपमा- 


सामग्री-  
दही 
ब्रेड 
मूंगफली
हल्दी 
गर्म मसाला 
नींबू 


विधि- 
-रेसिपी को शुरू करने के लिए सबसे पहले दही को अच्छे से फेंटना है। आप चाहें, तो इसे एक बार ब्लेंडर में भी चला सकते हैं। 
-आपको ब्रेड भी ग्राइंड करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप उसे ठीक से ग्राइंड नहीं करेंगे, तो उसमें उपमा वाला टेक्सचर नहीं आएगा। 
-ब्रेड को ग्राइंड करने और दही को फेंटने के बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसके बाद उसमें सरसों के बीज, करी पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर फ्राई करें। 
-अगर आप इसमें मूंगफली डालना चाहते हैं, तो पहले से ही मूंगफली को रोस्ट करें और फिर इस स्टेज पर उसे डालें। 
-अब सिर्फ हल्दी पाउडर इस स्टेज पर आपको डालना है और फिर भूनना है। इसमें हम नमक या गरम मसाला पहले नहीं डालेंगे क्योंकि ऐसा करने से दही के फटने की गुंजाइश होगी। 
-इस स्टेज पर आपको ब्रेड डालकर 20 सेकंड तक भूनना है और उसके बाद इसमें दही मिला देना है। 
-इसे 2-3 मिनट तक पकने दें और उसके बाद इसमें थोड़ी-सी चीनी डालें और गरम मसाला आदि मिलाएं। आप इसके बाद इसमें अनारदाने और धनिया पत्ता मिलाएं। ध्यान रहे कि आपको नमक सबसे आखिर में डालना है। 
-अब आप चाहें, तो इसमें नींबू का रस मिलाकर इस स्वादिष्ट उपमा को सर्व कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : आयुर्वेद के अनुसार जानिए क्या है दूध, दही और चावल जैसे 6 हेल्दी फूड्स को खाने का सही समय

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें