फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलदेसी घी के नाम पर कहीं आप तो नहीं खरीद रहे नकली घी? इस तरह करें मिलावट की जांच

देसी घी के नाम पर कहीं आप तो नहीं खरीद रहे नकली घी? इस तरह करें मिलावट की जांच

Tips To Check Purity of Desi Ghee: रोजाना के खाने में देसी घी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। लेकिन जो घी आप खा रहे हैं क्या वह वाकई में असली है? जानिए, कैसे करें असली घी की पहचान-

देसी घी के नाम पर कहीं आप तो नहीं खरीद रहे नकली घी? इस तरह करें मिलावट की जांच
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 21 May 2023 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

Kaise Karen Desi Ghee ki Pehchan: दाल बनाने से लेकर पूड़ी सेकने तक में घी का इस्तेमाल किया जाता है। देसी घी ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से खाने में बहुत अच्छी खुशबू भी आती है। वैसे तो इन दिनों हेल्थ को ध्यान में रखकर लोगों ने घी खाना छोड़ दिया है, लेकिन दादी-नानी अक्सर इसके फायदे बताती रहती है। कुछ डायटीशियन भी खाने में देसी घी खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या जो घी आप खा रहे हैं, वह वाकई में शुद्ध है? इन दिनों बाजार में देसी घी के नाम पर नकली घी धड़ल्ले से बिक रहा है। ऐसे में घी खरीदते समय चेक करना जरूरी है। ऐसे में जानिए की असली और नकली घी की पहचान कैसे करें। 

Kitchen Tips: बाजार से आया पनीर हो सकता है नकली, सिंपल ट्रिक्स से करें पहचान

कैसे करें असली घी की पहचान

- देसी घी की पहचान करने के लिए अपनी हथेली पर थोड़े से घी को रखें। अगर ये कुछ ही देर में पिघल जाता है तो समझ लें कि ये शुद्ध है। अगर ये नहीं पिघलता है तो आपका घी नकली हो सकता है। 

-रिपोर्ट्स की मानें तो असली घी की पहचान करने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच घी को पिघला लें। फिर इसमें चुटकी भर नमक मिलाएं। अगर इसका रंग बदले तो समझ लें की घी में मिलावट है। 

- घी को गर्म करने के बाद भी असली नकली की पहचान की जा सकती है। इसके लिए घी को गर्म करें, अगर घी तुरंत पिघल जाता है तो जान लें की ये शुद्ध है।

- आप घी को पिघलाकर इसमें शक्कर डालकर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा घी मेल्ट करें और फिर एक डिब्बे में रखें, इसमें शक्कर डालें। इसे मिलाएं और फिर कुछ देर के लिए रहने दें। 10 मिनट बाद देखें। अगर जार में नीचा लाल रंग दिखे तो ये घी भी मिलावटी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: मीठे-रसीले आमों की पहचान करने का ये है बेस्ट तरीका, मैंगो लवर्स जरूर जानें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें