Smart Tricks To Hide Gray Hair: एक-दो सफेद बालों पर हेयर कलर लगाने की बजाय ट्राई करें ये ट्रिक्स

लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Smart Tricks To Hide Gray Hair: सिर पर एक से दो सफेद बाल दिखते हैं तो पूरे बालों में हेयर कलर लगाने के बजाय केवल सफेद बालों को इन स्मार्ट ट्रिक्स की मदद से आसानी से काला किया जा सकता है।

Smart Tricks To Hide Gray Hair: एक-दो सफेद बालों पर हेयर कलर लगाने की बजाय ट्राई करें ये ट्रिक्स

कई बार देखा गया है कि सिर पर दिख रहे मात्र एक से दो बालों को छिपाने के लिए भी लड़के और लड़कियां कलर लगा लेते हैं। जिसका केमिकल बाकी बालों को भी धीरे-धीरे सफेद करने लगता है। वहीं घरेलू नुस्खे भी ज्यादा काम नहीं आते। ऐसे में अपने बालों की रंगत से कॉम्प्रोमाइज करने की बजाय ये ईजी ट्रिक फॉलो करें। जिसकी मदद से फटाफट बालों की सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना ही सफेद बालों को छिपाया जा सकता है। आगे जानें कौन से हैं वो खास ट्रिक।

लगाएं आईशैडो
पार्टी में जाने से पहले सिर पर एक-दो सफेद बाल दिखने लगे तो परेशान ना हो। बालों के कलर से मैच करते आईशैडो को उंगलियों की मदद से बालों पर रगड़ लें। ऐसा करने से बालों पर रंग चढ़ जाएगा और वो बाकी काले बालों के साथ ही मिक्स हो जाएंगे।

हाईलाइटर करेगा मदद
अपने सफेद बालों को आप स्टाइलिश तरीके से भी छिपा सकते हैं। बस किसी भी कलर के हाईलाइटर को सफेद बालों पर लगा लें। या फिर नेचुरल बालों के कलर से मैच करता हाईलाइटर भी बालों में आसानी से लगाया जा सकता है। 

स्प्रे पाउडर लगाएं
एक-दो सफेद बाल दिख रहे हैं तो मार्केट में मिलने वाले सेटिंग पाउडर या स्प्रे को छिड़क लें। ये सफेद बालों को छिपा ले जाएगा।

नेचुरल कलर
चुकंदर का पेस्ट बनाकर इसे उबाल लें। इस नेचुरल पेस्ट को लगाने से भी बाल नेचुरली कलर हो जाएंगे। और दिखने में अट्रैक्टिव लगेंगे।

मस्कारा लगाएं
सिर पर एक दो सफेद बाल दिख रहे हैं तो बालों को पकड़कर उसे मस्कारे की मदद से कोट कर दें। इससे बाल फटाफट काले दिखने लगेंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़एक-दो सफेद बालों पर ना लगाएं हेयर कलर, इन ट्रिक्स से छिपा लें