फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलखुरदुरी हथेलियों को यूं बनाएं सॉफ्ट, कोमल हाथों पर हर कोई हो जाएगा फिदा

खुरदुरी हथेलियों को यूं बनाएं सॉफ्ट, कोमल हाथों पर हर कोई हो जाएगा फिदा

Tips to Make Rough Palms Soft: अक्सर महिलाएं खुरदुरी-रूखी हथेलियों के कारण परेशान रहती हैं। हथेलियों को खूबसूरत और कोमल बनाए रखने के लिए आप कुछ शानदार टिप्स को अपना सकते हैं।

खुरदुरी हथेलियों को यूं बनाएं सॉफ्ट, कोमल हाथों पर हर कोई हो जाएगा फिदा
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 16 Jan 2023 09:21 AM
ऐप पर पढ़ें

Hathon ko Soft Kaise Banaye In Hindi: बर्तन, कपड़े और बाकी कामों के कारण महिलाएं के हाथ काफी हद तक रूखे हो जाते हैं। कई बार कंडीशन इतनी बुरी हो जाती है कि हथेलियों से पपड़ी उतरने लगती है। कुछ महिलाओं में ऐसा साबुन में मौजूद केमिकल के कारण हो जाता है। वहीं कई बार ये सेल्फ केयर न होने के कारण होता है। सॉफ्ट हथेलियों के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।


बेसिक मेनिक्योर स्टेप्स करें फॉलो

हफ्ते में एक बार अपनी हथेलियों को गुनगुने  पानी में शैम्पू डालें और फिर इसमें अपनी हथेलियों को भिगोएं। पानी में आप नींबू भी मिला सकते हैं।  

हाथों को कैसे बनाएं सॉफ्ट

तेल का करें इस्तेमाल 

हाथों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल का तेल, बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो ग्लिसरीन या पेट्रोलियम जेली में मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्क्रबिंग करें

बर्तन और कपड़े धोने के बाद आपके हाथ बहुत ज्यादा ड्राई और पपड़ीदार हो सकती है। ऐसे में हाथों को अच्छे से स्क्रब करें, इसके लिए शक्कर में नींबू का रस मिलाएं और फिर इससे हाथों पर लगाएं। इससे अच्छे से मसाज करें। 

 शहद का करें यूज

हाथों को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हथेलियों में शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद को लगाना काफी आसान है क्योंकि इसे किसी चीज के साथ मिक्स नहीं करना होता। आप एक चम्मच शहद को दोनों हाथों पर लगाएं और फिर कुछ देर रहने के बाद इसे साफ करें। 

Nail Care Tips In Hindi: हाथों की खूबसूरती बिगाड़ते हैं पीले-टूटे नाखून, हेल्दी नेल्स के लिए अपनाएं ये टिप्स

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें