घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं कार्पेट, लिविंग रूम सजाने के लिए इन बातों का ध्यान रख कर खरीदें कालीन

लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Tips To Buy Carpet: घर सजाने के लिए कार्पेट या कालीन खूब काम आते हैं। दिवाली पर घर सजाने के लिए खरीदने जा रही हैं तो आपकों कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। यहां देखिए कुछ बातें

घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं कार्पेट, लिविंग रूम सजाने के लिए इन बातों का ध्यान रख कर खरीदें कालीन

घर को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजें बाजार में मिलती हैं। इन चीजों में से एक कार्पेट भी है। कमरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। दिवाली पर अक्सर लोग नए कार्पेट खरीदते हैं।अगर इस दिवाली आप अपने लिविंग रूम के लिए कार्पेट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे-  


1) कमरे के रंग के मुताबिक चुने कार्पेट 

लिविंग रूम के लिए कार्पेट खरीद रहे हैं तो आपको कमरे के रंग को देख कर इसका चुनाव करना होगा। अगर कमरे का रंग ब्राइट है तो आप कालीन के रंग को हल्का चुनें। अगर कमरे का रंग लाइट है तो ब्राइच रंग के कार्पेट को चुन सकते हैं। वैसे कार्पेट घर की सजावट में मददगार होते हैं। ऐसे में दीवार के रंग के कंट्रास्ट में आप कालीन को चुन सकते हैं।


2) सफाई करना हो आसान

लिविंग रूम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल उपयोग किया जाता है, ऐसे में साफ करने में आसान कार्पेट होने से आपकी चिंता कम हो जाएगी। बाजार में ऐसे कई कार्पेट मिलते हैं जो स्टेनफ्री होते हैं। ऐसे में लिविंग रूम के लिए ऐसे ही कार्पेट खरीदें।


3) क्वालिटी पर दें ध्यान 

कार्पेट खरीदते समय के फैब्रिक पर भी ध्यान दें। मखमल के कार्पेट्स न खरीदें क्योंकि इन पर पैरों के निशान रह जाते हैं। ऐसे में ये रूम के लुक को पूरी तरह से खराब कर सकते हैं। 


4) बनाई पर दें ध्यान

कई कार्पेट ऐसे होते हैं जिनपर केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये कालीन बिछने के कुछ दिन बाद ही इनमें से बदबू आने लगती है। इसलिए हमेशान कार्पेट की बनावट के बारे में जानकारी लें। 

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।