फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलघर को सजाने पर रखें ध्यान, दीवार के रंग बदलते हैं बच्चों का व्यवहार

घर को सजाने पर रखें ध्यान, दीवार के रंग बदलते हैं बच्चों का व्यवहार

हम सभी को अपने बच्चों के कमरे को सजाना बहुत पसंद होता है। कमरे के रंग के लिए क्रिएटिव भी होते हैं। कमरा रंगने से पहले नीचे पढ़ें कि कुछ दीवार रंग आपके बच्चों के व्यवहार को कैसे बदलते हैं।

घर को सजाने पर रखें ध्यान, दीवार के रंग बदलते हैं बच्चों का व्यवहार
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 22 May 2022 09:03 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रंग न केवल हमारे जीवन में उत्साह लेकर आते हैं बल्कि हमें पूरी तरह से एक अलग दुनिया में ले जाते हैं। जब रंगों की बात आती है, तो वो घर के लिए बेहद जरूरी है। सही रंगों का चुनाव न केवल हमारे घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि घर में और भी लाइफ लेकर आते हैं। हालांकि, जब बच्चे के कमरे की बात आती है, तो सही रंग चुनना जरूरी है यह उनके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। शोध के अनुसार, रंग हमारे दिमाग और शरीर को प्रभावित करते हैं, और जब बच्चों की बात आती है, तो रंगों को समझदारी से चुनना जरूरी है।

तो अगर आप अपने बच्चों के कमरे को सजाने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ है जो आपको रंग चुनते समय ध्यान में रखना चाहिए। यह जानने के लिए नीचे पढ़ें कि आपके बच्चे के लिए सही रंग क्या हैं और फिर सही रंग चुनें।

लाल रंग
लाल रंग न केवल शरीर को ऊर्जावान बनाता है, बल्कि यह मन को भी उत्तेजित करता है और कई बार दिल की गति को बढ़ाता है। हालांकि, शोध के अनुसार, लाल रंग में बहुत ज्यादा रहना आक्रामक व्यवहार और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी खड़ी सकता है। इसलिए, लाल एक अच्छा रंग है, लेकिन यह एक बेचैन बच्चे के लिए सही नहीं है।

हरा रंग
इस रंग का बच्चे पर शांत और सुखदायक प्रभाव पड़ता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि हरा रंग बच्चे की पढ़ने की गति और समझ में भी सुधार कर सकता है। इसलिए, अपने बच्चे के कमरे के लिए हरा रंग चुनना एक बढ़िया विकल्प है।

नीला रंग
लाल के विपरीत, नीला रंग चिंता को कम करने और आक्रामकता से निपटने में मदद कर सकता है। जो बच्चे नखरे करते हैं या अन्य व्यवहार संबंधी समस्याएं हैं, वे नीले कमरे में सुखदायक प्रभाव देखेंगे।

गुलाबी रंग
गुलाबी आमतौर पर एक आकर्षक रंग के रूप में देखा जाता है। इसमें एक शांत एहसास होता है जो दोनों लिंगों के लिए उपयोगी होता है। हालांकि, गुलाबी दीवारें लंबे समय तक बच्चे को परेशान कर सकती हैं, इसलिए बहुत अधिक गुलाबी से बचने की कोशिश करें और दीवार पर पेंट करने के बजाय कुछ गुलाबी सामान चुनें।

वार्म कलर्स
वार्म कलर्स आराम के लिए होते हैं। ये युवाओं के लिए सबसे अच्छे होते हैं। 

कूल कलर्स
कूल कलर्स बच्चों पर शांत प्रभाव डाल सकते हैं। साथ ही, इनमें से कई रंग छोटे स्थानों को थोड़ा अधिक खुला दिखने में मदद करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें