फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलHoli Beauty Tips: रंगों से बालों को पहुंचता है नुकसान, होली खेलने से पहले इस तरह रखें ध्यान

Holi Beauty Tips: रंगों से बालों को पहुंचता है नुकसान, होली खेलने से पहले इस तरह रखें ध्यान

Holi Beauty Tips: होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें आप हर एक रंग से रूबरू हो जाते हैं। रिश्तों में रंग और प्यार की मिठास घोलने वाली होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है, लेकिन उससे पहले होली हाउस...

Holi Beauty Tips: रंगों से बालों को पहुंचता है नुकसान, होली खेलने से पहले इस तरह रखें ध्यान
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 13 Mar 2022 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

Holi Beauty Tips: होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें आप हर एक रंग से रूबरू हो जाते हैं। रिश्तों में रंग और प्यार की मिठास घोलने वाली होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है, लेकिन उससे पहले होली हाउस पार्टियों का आयोजन शुरू हो चुका है। होली के रंग खेलने में जितने अच्छे लगते हैं, उतने ही बुरे लगने लगते हैं जब इन्हें हटाया जाता है। जैसे तैसे ये रंग स्किन और बालों से हट जाते हैं, लेकिन इन रंगों से बालों और स्किन की बुरी हालत हो जाती है। बाल तो ऐसे हो जाते हैं जैसे कितने महीनों से कुछ किया ही न हो। हालांकि, इस बार आप अपने बालों को होली के रंगों से बचा सकते हैं। जी हां, हम कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों को खराब होने से बचा सकते हैं। 

रंग से बचने के लिए दादी- नानी अक्सर तेल मालिश करने की सलाह देती है।

रंग से बचाने के लिए किस तेल से करें मालिश

नारियल तेल- होली खेलने से पहले अपने बालों पर नारियल तेल की अच्छे से मजाज करें। इस तेल में एसेंशियल फैटी एसिड और विटामिन होते हैं जो बालों की जड़ों के आसपास जम सीबम को हटाकर बालों की हेल्दी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इसी के साथ ये स्कैल्प को पोषण देने का काम भी करता है। 

बादाम ऑयल-  रंगों को खेलने से पहले अपने बालों में आप बादाम ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन ई बालों को मॉइश्चराइज करते हैं। साथ ही ये तेल बालों को रूखा होने से बचाता है।  

सरसों तेल- होली खेलने से पहले सभी की मम्मी बालों और स्किन पर सरसों का तेल लगाने की सलाह देती हैं। ये तेल कैमिकल वाले रंगों से आपके बालों को बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन और ओमेगा बालों के लिए फायदेमंद है। 

 

ये बातें आएंगी काम 

अगर आपने बालों में कलर किया है तो आपको ज्यादा सावधान रहना होगा। क्योंकि आपके बालों में पहले से ही कैमिकल के कारण नुकसान पहुंचा है। बालों को सेफ रखने के लिए होली खेलने से पहले अपनी जड़ों पर नारियल तेल अच्छे से लगाएं। 

जिन लोगों के सिल्की स्ट्रेट बाल होते हैं, उनके हेयर इतने ज्यादा रूखे नहीं होते। ऐसें में इस तरह के बाल वाले लोग एलोवेरा जेल या फिर नारियल तेल का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं। ऐसा करने से बाल रंगों के साथ धूप और धूल से भी बचे रहेंगे। वहीं घूंंघराले बाल वाले लोगों को ज्यादा केयर की जरूरत होती है, इस तरह के बाल वाले लोग नारियल तेल में विटामिन ई का तेल मिला कर लगा सकता है। साथ ही ध्यान रखें की बालों की सुरक्षा के लिए तेल अच्छे से लगाएं।  

 

होली खेलने के बाद बालों में लगाएं ये हेयर मास्क 

होली खेलने के बाद जब आप अपने हेयर वॉश कर लते हैं तो आपको बाल ड्राई और बेजान लग सकते हैं। ऐसे में बालों पर घर का बना हेयर मास्क जरूर लगाएं। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल के साथ 4 चम्मच शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और फिर इसे बालों में 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं। इसे माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। मास्क बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल, अंडे, शिकाकाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

 

इन बातों का रखें ध्यान 

- होली खेलने के दौरान अपने बालों को खुला न रखें। आप बन बनाएं या फिर प्लीट्स बना सकते हैं। 

- अगर आपका स्कैल्प सेंसिटिव है तो आप नींबू की कुछ बूंद स्कैल्प में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आप स्कैल्प को इंफेक्शन से बचा सकते हैं। 

 

टिप 

- अगर आप होली से पहले बालों में तेल लगा रही हैं तो एक तौलिया को गर्म पानी में भिगोएं और फिर इसे 10 मिनट के लिए सिर पर लपेट लें, ऐसा करने से तेल सिर पर अच्छे से जम जाता है। ऐसा आप होली खेलने के बाद भी कर सकते हैं जब आप बालों में दोबारा तेल लगाएं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें