फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलहोली 2019 : जानें होली के रंगों का महत्व और मनुष्य के जीवन पर प्रभाव

होली 2019 : जानें होली के रंगों का महत्व और मनुष्य के जीवन पर प्रभाव

रंग हमारे जीवन विशेष स्थान रखते हैं, फिर वो चाहे होली के रंग हों या वस्तु अथवा कपड़ों के रंग। हर रंग का अपना एक महत्व होता है। होली के रंग सबसे खास होते हैं। हर रंग के अपने अलग ही मायने होते हैं।...

होली 2019 : जानें होली के रंगों का महत्व और मनुष्य के जीवन पर प्रभाव
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 19 Mar 2019 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

रंग हमारे जीवन विशेष स्थान रखते हैं, फिर वो चाहे होली के रंग हों या वस्तु अथवा कपड़ों के रंग। हर रंग का अपना एक महत्व होता है। होली के रंग सबसे खास होते हैं। हर रंग के अपने अलग ही मायने होते हैं। रंगों का हमारे शरीर से ही नहीं उसकी, मनोस्थिति से भी गहरा रिश्ता है। अलग-अलग तरह के रंग हमारे तन और मन पर अपना प्रभाव डालते हैं। इस बार होली 21 मार्च को खेली जाएगी। 

Holi 2019 : जानें कैसे आप भी घर पर बना सकते हैं होली के प्राकृतिक रंग

जीवन में रंगों का महत्व 

केसरिया रंग : केसरिया रंग प्रसन्नता और सामाजिकता का प्रतीक है। इससे मानसिक शक्ति को भी वढ़ावा मिलता है। वे लोग जो अपने सामाजिक संबंधों की प्रगाढ़ता को कायम रखना चाहते हैं, केसरिया रंग पसंद करते हैं।

लाल रंग : लाल रंग का प्रयोग हर शुभ अवसर पर किया जाता है। लाल रंग जोश, उल्लास और शुद्धता का प्रतीक है। दरअसल लाल रंग अग्नि का सूचक है और ऊर्जा, गर्मी और जोश प्रदान करता है, इसलिए होली के मौके पर सबसे ज्यादा इसी रंग का प्रयोग किया जाता है। 

हरा रंग : हरा रंग हरियाली, शांति  और जीवन का प्रतीक है। साथ ही यह प्रकृति की सुंदरता को प्रदर्शित करता है। यह राहत पहुंचाने वाला रंग है और मन की चंचलता को भी दूर करता है।  

नीला रंग : नीला रंग मानसिक शांति प्रदान करता है और शांति, गंभीर और स्थिरता का प्रतीक है। जल और वायु का रंग नीला माना गया है, इस लिहाज से यह रंग प्राण और प्रकृति से संबंधित है। नीला रंग पूर्णता को इंगित करता है। यह रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।   

पीला रंग : पीला रंग रोशनी का सूचक है। धार्मिक अनुष्ठान में भी पीले रंग का विशेष महत्व होता है। इसका मस्तिष्क पर सीधा प्रभाव पड़ता है और मन अध्यात्म की ओर खिंचा चला जाता है। पीला रंग समृद्धि और यश को प्रदर्शित करता है। इसे देखने से मन में प्रकाश, ज्ञान का आभास होता है।

बैंगनी रंग : बैंगनी रंग कल्पना प्रधान है और इसका असर जादू के समान होता है। प्राचीन काल में यह रंग धैर्य और बलिदान के लिए उपयोग में लाया जाता है।यह प्रायश्चित और तप का भी प्रतीक माना गया है। रहस्य को छिपाए हुए यह रंग बलिदान की प्रवृत्ति की ओर भी व्यक्ति को उन्मुख कर सकता है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें