फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलहिना खान की स्ट्रैपलेस बिकिनी आपके बजट पर नहीं पड़ेगी भारी, Beach Party के लिए ऐसे करें स्टाइलिंग 

हिना खान की स्ट्रैपलेस बिकिनी आपके बजट पर नहीं पड़ेगी भारी, Beach Party के लिए ऐसे करें स्टाइलिंग 

हिना खान अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों हिना मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। हिना ने अपनी कई बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में हिना के कई अलग-अलग लुक देखने...

हिना खान की स्ट्रैपलेस बिकिनी आपके बजट पर नहीं पड़ेगी भारी, Beach Party के लिए ऐसे करें स्टाइलिंग 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Thu, 25 Mar 2021 10:56 AM
ऐप पर पढ़ें

हिना खान अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों हिना मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। हिना ने अपनी कई बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में हिना के कई अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शेयर की गई फोटोज में हिना स्ट्रैपलेस बिकिनी पहनी नजर आ रही हैं। वाइट और ब्लू कलर की यह स्टनिंग ड्रेस फैशनिस्टा को बेहद पसंद आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

यह स्विमवेयर Angel Croshet ब्रांड का है। इस बिकिनी सेट की सबसे खास बात यह है कि इसके ऑफ शोल्डर टॉप को जींस और स्कर्ट के साथ भी टीमअप किया जा सकता है। हिना ने अपने बिकिनी लुक को क्लासी बनाने के लिए मल्टीचेन नेकलेस पहना हुआ है। साथ ही हैट और सनग्लासेस उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। आपका दिल भी अगर हिना की इस बिकिनी पर आ गया है, तो आपको बता दें कि यह सेट आपके बजट पर भारी नहीं पड़ेगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

इसकी कीमत 2350 रुपए है। Angel Croshet ब्रांड की यह बिकिनी आपको डिस्काउंट ऑफर के साथ थोड़ी सस्ती भी पड़ सकती है। आपको इस बिकिनी के ऊपर एक स्टाइलिश श्रग पहनकर आपका बीच पार्टी लुक इंस्टेंट रेडी हो जाएगा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें