फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलमलाइका अरोड़ा ने फैंस को बताया क्या है आयुर्वेद में पानी पीने का सही तरीका, आप भी जान लें

मलाइका अरोड़ा ने फैंस को बताया क्या है आयुर्वेद में पानी पीने का सही तरीका, आप भी जान लें

बॉलीवुड की 'छइयां-छइयां' गर्ल मलाइका अरोड़ा का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है जो अपने अच्छे अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी फैंस के बीच पहचानी जाती हैं। 46 साल की उम्र मे...

मलाइका अरोड़ा ने फैंस को बताया क्या है आयुर्वेद में पानी पीने का सही तरीका, आप भी जान लें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 16 Jun 2020 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की 'छइयां-छइयां' गर्ल मलाइका अरोड़ा का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है जो अपने अच्छे अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी फैंस के बीच पहचानी जाती हैं। 46 साल की उम्र मे मलाइका ने अपनी फिटनेस और डाइट की मदद से कई टीनएजर गर्ल को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में मलाइका ने अपने फैंस को बताया है कि पानी पीने का सही तरीका क्या है।  

मलाइका ने सोशल मीडिया पर शेयर अपने इस एक मिनट के वीडियो में, कहा है कि फिटनेस और सेहत की दौड़ में, लोग पानी पीने का सही तरीका ही भूल गए हैं।

मलाइका कहती हैं 'हम खुद को फिट रखने के लिए हर दिन एक नया प्रयास करते हैं, फिटनेस के बारे में कुछ नया सीखने के लिए- व्यायाम के नए-नए रूप, बाजार में उपलब्ध नए सुपरफूड्स, विभिन्न प्रकार के आहार कार्यक्रमों के लिए क्या खाएं और कितना खाएं जैसी जानकारियां जुटाते रहते हैं, लेकिन इन सब बातों को अपनाते समय हम अक्सर इन बातों का मूल क्या है वो ही भूल जाते हैं। 

जी हां और वो मूल है पानी पीने का सही तरीका। किसी भी व्यक्ति के लिए पानी सबसे सरल और महत्वपूर्ण ऊर्जा का स्रोत है। लेकिन पानी कैसे पीना चाहिए यह एक ऐसा सवाल है जिस पर हम आमतौर पर विचार भी नहीं करते।  मलाइका अपने फैंस को पानी पीने का सही तरीका बताते हुए एक सुझाव देती हैं। 

खड़े होकर कभी न पिएं पानी-

मलाइका अपने वीडियो में फैंस से कहती हैं कि बाहर से घर में घुसते ही हम सभी लोगों को पानी पीने की आदत होती है। लेकिन क्या हमने कभी यह सोचा है कि हमारे पानी पीने का तरीका क्या वाकई सही है भी या नहीं । विज्ञान की मानें तो जब व्यक्ति खड़ा होकर पानी पीता है तो उसका शरीर पानी से पर्याप्त पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सक्षम नहीं होता है। इतना ही नहीं ऐसा करने से व्यक्ति को कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी उठाना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए व्यक्ति को सही तरीके से पानी का सेवन कैसे करें इसका पता होना चाहिए। यहां तक ​​कि आयुर्वेद में भी व्यक्ति को बैठकर  धीरे-धीरे पानी पीने की सलाह दी गई है। 

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान-

जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो पानी प्रेशर के साथ पेट में जाता है, जिससे सभी इंप्योरिटीज ब्लैडर में जमा हो जाती हैं, जो किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचता हैं। इसके अलावा खड़े होकर पानी पीने से व्यक्ति की प्यास भी नहीं बुझती है। यही वजह है कि आयुर्वेद में हमेशा आराम से बैठकर ही पानी धीरे-धीरे पीने की सलाह दी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें