फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलठंडे-ठंडे पानी से नहाने के हैं फायदे, शरीर को मिलेगा इन सब समस्या से छुटकारा

ठंडे-ठंडे पानी से नहाने के हैं फायदे, शरीर को मिलेगा इन सब समस्या से छुटकारा

भले ही आप किसी भी प्रकार के पानी से नहाने के बारे में कैसा भी महसूस करते हों, लेकिन शोध से पता चलता है कि गर्म और ठंडे दोनों प्रकार के पानी से नहाने के अलग स्वास्थ्य लाभ हैं। जानें क्या।

ठंडे-ठंडे पानी से नहाने के हैं फायदे, शरीर को मिलेगा इन सब समस्या से छुटकारा
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 06 Apr 2022 10:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सुबह सोकर उठने पर अकसर गर्म पानी से नहाने का मन करता है। हालांकि इसके कई फायदे भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडे पानी से नहाने के भी अपने फायदे हैं। भले ही आप किसी भी प्रकार के पानी से नहाने के बारे में कैसा भी महसूस करते हों, लेकिन शोध से पता चलता है कि गर्म और ठंडे दोनों प्रकार के पानी से नहाने के अलग स्वास्थ्य लाभ हैं।

ठंडे पानी से नहाने वालों की त्वचा पर होने वाली खुजली बंद हो जाती है। वहीं ये आपको सुबह की नींद खोलने में भी मदद करता है। इससे आपको कसरत के बाद मांसपेशियों में दर्द को कम करने में फायदा मिलता है। ये संभावित रूप से वजन घटाने में मदद करता है। ठंडे पानी से नहाने से बाल और त्वचा पर चमक आती है। जैसे ही ठंडा पानी आपके शरीर को थूता है ये शरीर को और एक्टिव बनाता है। ठंडे पानी ने नहाने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ सकती है और आप बीमारी के प्रति अधिक प्रतिरोधी बन सकते हैं। 

हालांकि ठंडे पानी ने नहाने के नुकसान भी हैं। यदि आपको पहले से ही ठंड लग रही है तो कोल्ड शावर आपके लिए सही नहीं है। क्योंकि ठंडे तापमान में ठंडा पानी आपको किसी भी तरह से गर्म करने में मदद नहीं करेगा। यह वास्तव में आपको और भी ठंडा बना सकता है और आपके शरीर को वापस गर्म होने में लगने वाले समय को बढ़ा सकता है। यदि आप बीमार हैं, तो भी ठंडे पानी से न हाएं। 

वहीं ठंडे पानी से नहाने से तनाव के स्तर में कमी आती है। नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाना आपके शरीर पर थोड़ी मात्रा में तनाव डालता है, जिससे आपका शरीर सख्त हो जाता है और आपके शरीर पर तनाव का कम असर होता है। वहीं आपकी सतर्कता भी तेजी से बढ़ती है। ठंडे पानी में नहाने से दिमाग जल्दी सतर्क होना शुरू हो जाता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें