फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलखतरनाक फ्लू से बचाता साधारण सर्दी-जुकाम, जानें साधारण सर्दी और फ्लू में क्या है अंतर

खतरनाक फ्लू से बचाता साधारण सर्दी-जुकाम, जानें साधारण सर्दी और फ्लू में क्या है अंतर

मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-जुकाम से हम परेशान हो जाते हैं पर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खतरनाक फ्लू से हमारी सुरक्षा करता है। येल विश्वविद्यालय ने अपने शोध में यह महत्वपूर्ण जानकारी पायी, जिसका...

खतरनाक फ्लू से बचाता साधारण सर्दी-जुकाम, जानें साधारण सर्दी और फ्लू में क्या है अंतर
हिन्दुस्तान ब्यूरो ,नई दिल्लीSun, 06 Sep 2020 06:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-जुकाम से हम परेशान हो जाते हैं पर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खतरनाक फ्लू से हमारी सुरक्षा करता है। येल विश्वविद्यालय ने अपने शोध में यह महत्वपूर्ण जानकारी पायी, जिसका विवरण लैंसेट माइक्रोब पत्रिका में छपा है। 

शोधकर्ताओं का कहना है कि साधारण सर्दी-जुकाम हो जाने पर हमारे शरीर का प्रतिक्रिया तंत्र अधिक सक्रिय हो जाता है। ऐसे में जब शरीर पर इंफ्लूएंजा जैसे गंभीर फ्लू के संक्रमण का हमला होता है तो पहले से सक्रिय प्रतिरक्षा तंत्र उसे शरीर में प्रवेश नहीं करने देता। येल विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डॉ. ऐलन फॉक्समैन ने तीन साल में 13 हजार मरीजों के क्लीनिकल डाटा का अध्ययन करके यह निष्कर्ष दिए हैं। 

इंफ्लूएंजा से सुरक्षा- 
शोधकर्ता ने पाया कि जब साधारण सर्दी-जुकाम का वायरस और गंभीर फ्लू जैसे इंफ्लूएंजा का वायरस एक ही समय में सक्रिय होता है, उस मौसम में भी सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोग इंफ्लूएंजा से बचे रहते हैं। यानी सर्दी-जुकाम के कारण उनके शरीर में इंफ्लूएंजा से लड़ने की शक्ति पनप जाती है। इसका कारण है कि साधारण सर्दी का वायरस हमारे शरीर की कोशिकाओं को ज्यादा शक्तिशाली इंफ्लूएंजा जैसे वायरस से सुरक्षा देता है, यह सुरक्षा कवच छह दिन तक बना रहता है।  

फ्लू से बचाती हाथ की स्वच्छता- 
शोधकर्ता ने पाया कि न सिर्फ कोरोनावायरस बल्कि हर कम या अधिक शक्तिशाली वायरस से बचने का सबसे आसान और प्रभावी रास्ता स्वच्छता का पालन है। श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाले इन वायरसों से बचने के लिए हाथ खोना, खतरनाक कीटाणु वाली जगहों से दूर रहना जरूरी है। 

कोल्ड वायरस और फ्लू में अंतर-
साधारण सर्दी-इसका मुख्य लक्षण नाक बहना और गला खराब होना है, जिसके बाद छींकें और खांसी शुरू हो जाती है। यह अधिकतम 7 से 10 दिन में ठीक हो जाता है। 
फ्लू-इसमें बुखार, खांसी, जुकाम, छींके आना जैसे लक्षणों के अलावा सिर व मांसपेशियों में दर्द व थकान जैसे लक्षण भी शामिल होते हैं। 

महामारी जैसा खतरनाक है फ्लू- 
- 5 से 10 करोड़ लोग पिछले सौ साल में दुनिया में इंफ्लूएंजा से मर चुके हैं 
- 1 से दो करोड़ इस फ्लू से पीड़ितों की जान भारत में अब तक जा चुकी है 
- 36 हजार अमेरिकी हर साल इंफ्लूएंजा से मरते हैं, ट्रंप ने इसकी तुलना महामारी से की थी।  
 - 6 दिन तक इंसानी कोशिकाओं को इंफ्लूएंजा जैसे वायरस से बचाता है कॉमन कोल्ड वायरस 
- 2020-21 में जारी साधारण सर्दी के असर से वैज्ञानिकों को प्रतिरक्षा मजबूत होने की उम्मीद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें