फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलक्या आपने खाया है अमरफल? आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ हैं कई सारे फायदे

क्या आपने खाया है अमरफल? आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ हैं कई सारे फायदे

Amarphal Ke Fayde: प्रकृति ने हमें कई उपहार दिए हैं जिनमें से फल भी एक हैं। दुनियाभर में कई तरह के फल पाए जाते हैं जिनकी अलग-अलग न्यूट्रीशनल वैल्यू होती है। अमरफल भी ऐसा ही फ्रूट है।

क्या आपने खाया है अमरफल? आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ हैं कई सारे फायदे
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईFri, 30 Sep 2022 02:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हेल्दी रहने के लिए डायट में फलों का होना बहुत जरूरी है, यह बात आपने कई बार पढ़ी और सुनी होगी। बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं। कुछ की पैदावर भारत में होती है तो कुछ विदेशी फलों ने भी लोगों की रसोई में जगह बना ली है। ऐसा ही एक फल है अमरफल जिसे इंग्लिश में Persimmon (परसिमन) भी कहते हैं। यह फल चीन का है। अब भारत में भी इसकी पॉप्युलैरिटी बढ़ रही है। अगर आपने अब तक यह फल नहीं खाया तो जरूर खाकर देखें। यह स्वादिष्ट तो होता ही है इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू भी काफी होती है। यहां जानें क्या हैं अमरफल खाने के फायदे। 

नैचुरल मल्टीविटामिन

अमरफल में विटामिन A पाया जाता है, यह आपकी आंखों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन C भी होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। परसिमन में विटामिन E, K और B1, B2, B6 फोलेट के अलावा पोटेशियम, कॉपर, मैगनीज, मैगनीशियम  और फॉस्फोरस भी पाए जाते हैं। कुल मिलाकर आप इसे नैचुरल मल्टीविटामिन मान सकते हैं।

वजन घटाने के लिए अच्छा

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी यह फल आपके लिए अच्छा है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। फाइबर्स आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी अच्छे होते हैं।

ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

अमरफल में पावरफुल ऐंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स आपको हेल्दी रखते और कई बड़ी बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा ये डीएनए डैमेज रोकते हैं जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण भी जल्दी दिखाई नहीं देते। 

हार्ट के लिए बेस्ट

अमरफल में फ्लेवोनॉइड्स और क्वरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। कई स्टडीज में यह सामने आ चुका है कि फ्लेवोनॉइड्स दिल को स्वस्थ रखते हैं। 

टैटू वाली स्किन है तो ज़रूरी है देखभाल, जानें मौइश्चराइज़ करने के फायदे और तरीके के बारे में 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें