फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलHariyali Teej 2019: हरियाली तीज पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन

Hariyali Teej 2019: हरियाली तीज पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन

तीज का हिंदू धर्म में अपना अलग महत्व है। इस दिन सुहागनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। उत्तरी भारत में इसे हरियाली तीज, तो पूर्वी भारत में कज्जली तीज कहा जाता है। पंजाब और उत्तर प्रदेश की...

Hariyali Teej 2019: हरियाली तीज पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 03 Aug 2019 08:17 AM
ऐप पर पढ़ें

तीज का हिंदू धर्म में अपना अलग महत्व है। इस दिन सुहागनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। उत्तरी भारत में इसे हरियाली तीज, तो पूर्वी भारत में कज्जली तीज कहा जाता है। पंजाब और उत्तर प्रदेश की सुहागन स्त्रियां, खासकर नवविवाहिताएं इस व्रत को बहुत महत्व देती हैं। हरियाली तीज व्रत करने के पीछे कथा है कि मां पार्वती ने भगवान शिव से विवाह करने के लिए बहुत ही कठिन तपस्या की थी। इस तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने आज ही के दिन यानी श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तीज को मां पार्वती के सामने प्रकट हुए और उनसे शादी करने का वरदान दिया था। इस दिन सुहागिन महिलाएं मेहंदी लगाकर विशेष शृंगार करके अपने मायके में शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं। सच तो यह है कि सनातन धर्म में हर त्योहार, व्रत जीवन में आने वाली समस्याओं के समाधान से जुड़ा हुआ है। इस दिन महिलाएं विशेष रुप से तैयार होती है। हाथों में चूड़ियां और मेहंदी लगवाती हैं और झूला झूलती हैं। अगर आप भी इस हरियाली तीज मनाने के लिए मेंहदी लगवा रही हैं तो यहां हम लाए हैं आपके लिए मेंहदी के एक से बढ़कर एक डिजाइन -

mehandi design

mehandi designs
 
mehandi
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें