फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलHappy Karwa Chauth 2023: हैपी करवाचौथ कहने के लिए यहां देखिए चुनिंदा विशेज, इन मैसेज से अपडेट करें स्टेटस

Happy Karwa Chauth 2023: हैपी करवाचौथ कहने के लिए यहां देखिए चुनिंदा विशेज, इन मैसेज से अपडेट करें स्टेटस

Karwa Chauth 2023 Wishes: आज यानी 1 नवंबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन अपनों को विश करने के लिए आप यहां से मैसेज देख सकते हैं। इन मैसेज से आप अपने स्टेट्स को भी अपडेट कर सकते हैं।

Happy Karwa Chauth 2023: हैपी करवाचौथ कहने के लिए यहां देखिए चुनिंदा विशेज, इन मैसेज से अपडेट करें स्टेटस
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Nov 2023 05:38 AM
ऐप पर पढ़ें

हिंदू धर्म में करवाचौथ व्रत की काफी मान्यता है, महिलाएं इस व्रत के लिए पहले से तैयारियां करती हैं। व्रत के दौरान वह भूखी प्यारी रहकर पति की लंबी आयू की कामना करती हैं। इस साल ये त्योहार 1 नवंबर 2023, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन को प्रेम और समर्पण का व्रत माना जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ स्पेशल शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं। या फिर स्टेट्स पर भी लगा सकते हैं।

करवा चौथ का ये त्योहार 
आए और लाये खुशियां हजार 
यही है दुआ हमारी,
हम हर बार मनाये ये त्योहार 
सलामत रहें आप और आपका परिवार
हैपी करवाचौथ

उन सभी खूबसूरत महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं,
जो अपने पति के लिए व्रत कर रही हैं। 
हैपी करवाचौथ

पूरा दिन है आज हमारा उपवास !
पति आए जल्दी यही है आस।
ना तोड़ना हमारी ये आस।
क्योंकि आज है करवा चौथ,
आज के दिन मत करना हमारा उपहास।
हैपी करवाचौथ

भगवान ये कैसा रिश्ता है सात फेरों से बना
जिस से शिकवा होता है, उन्हीं से प्यार होता है !!
करवा चौथ की शुभकामनाएं।

करवाचौथ खुशियों का आशियाना है,
इसे दिल में बसाये रखना।
पत्नी रखती है निर्जल व्रत आपके लिए,
आप भी इन्हें जिंदगी भर हसाए रखना।

चांद की चमक के साथ,
सांसों की महक के साथ,
श्रद्धा की रात लिए, 
विश्वास की सौगात लिए।
पती की मंगल कामना लिए आई है यह खास रात।
करवा चौथ की शुभकामनाएं

जब तक ना देखे चेहरा आपका,
ना सफल हो ये त्यौहार हमारा।
आपके बिना क्या है ये जीवन हमारा,
जल्दी आओ और दिखाओ अपनी सूरत।
और कर दो करवा चौथ सफल हमारा।
हैप्पी करवा चौथ

वैलेंटाईन ड़े, रोज़ ड़े।
इन सब को वो समझ नहीं पाती है।
प्यार करती है दिल की गहराईयों से,
पर कह नहीं पाती है।
हैप्पी करवा चौथ

काली चींटी को कभी पर न लगे,
दुनियां से हमें कभी डर न लगे,
इसीलिए मैं चलनी में देखती हूं।
मेरे पिया को मेरी ही नजर न लगे।
हैप्पी करवा चौथ

Happy Karwa Chauth 2023 Wishes: करवाचौथ विश करने के लिए भेजें ये शायरियां, रिश्ते में बढ़ेगी मिठास

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें