फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलHappy Govardhan Puja 2023 Wishes: मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर... इन मैसेज के जरिए दें गोवर्धन पूजा की बधाई

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes: मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर... इन मैसेज के जरिए दें गोवर्धन पूजा की बधाई

Govardhan Puja 2023 Wishes: भगवान श्री कृष्ण के खास दिन पर आप अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए बेहतरीन और चुनिंदा मैसेज। जो हैपी गोवर्धन कहने के लिए बेस्ट हैं। यहां देखिए विशेज-

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes: मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर... इन मैसेज के जरिए दें गोवर्धन पूजा की बधाई
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 14 Nov 2023 07:03 AM
ऐप पर पढ़ें

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गोवर्धन और श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगुली पर उठा लिया था। इसलिए हर साल गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस मौके पर करीबियों को विश करने के लिए ये विशेज भेज सकते हैं।

गोवर्धन के लिए विशेज

मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,
वो नंदलाला गोपाला,
बंसी की धुन पर दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए गोवर्धन पूजा की धूम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

जो आप मांगें उससे ज्यादा पाएं,
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं,
और ये त्योहार खुशियों से मनाएं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

लोगों की रक्षा करने को
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन आया।
हैपी गोवर्धन पूजा 

बंसी की धुन पर ,
सबके दुःख वो हरता है।
आज भी अपना कन्हैया,
कई चमत्कार करता है।
गोवर्धन पूजा की बधाई।

कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते है।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

चंदन की खुशबू, रेशम का हार
धुप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपके लिए
गोवर्धन पूजा का ये त्योहार।
हैपी गोवर्धन पूजा 

घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
उंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा।
हैपी गोवर्धन पूजा

हर खुशी आपके द्वार आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाए,
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए,
और ये त्योहार खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें