महारानी एलिजाबेथ से लेकर हिटलर तक के मोम के पुतले खरीद सकेंगे, जानें किस पुतले की होगी कितनी कीमत
हल में स्थित फोर्ट पॉल म्यूजियम पिछले साल बंद हो गया।20 साल तक आकर्षण का केंद्र रहा यह म्यूजियम अब बिकने जा रहा है। इस म्यूजियम में महारानी एलिजाबेथ , हेनरी-8 और हिटलर के मोम के पुतले रखे गए हैं। ये...
हल में स्थित फोर्ट पॉल म्यूजियम पिछले साल बंद हो गया।20 साल तक आकर्षण का केंद्र रहा यह म्यूजियम अब बिकने जा रहा है। इस म्यूजियम में महारानी एलिजाबेथ , हेनरी-8 और हिटलर के मोम के पुतले रखे गए हैं। ये भी पुतले भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
इसके अलावा मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान का मॉडल भी बिक्री के लिए रखा गया है। इस विमान को 28.52 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। महारानी एलिजाबेथ के पुतले की कीमत अभी 13,311 रुपये रखी गईहै और उनके पति प्रिंस फिलिप के साथ उनके मोम का पुतला 24,720 रुपये में बिक रहा है।
हेनरी-8 के पुतले की कीमत 45,673 रुपये रखी गई है। इनमें सबसे ज्यादा कीमत नाजी नेता हिटलर के पुतले की लगाई गई है। उनके पुतले की कीमत 52,300 रुपये रखी गई है।