बेबी की स्किन हो जाएगी और भी गोरी और साफ, बस अपनाएं ये सिंपल तरीके
How to Clean Babies Skin: बच्चों की स्किन काफी सॉफ्ट होती है। इसलिए उनके जन्म के कुछ समय तक केमिकल चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। ऐसे में बेबी की स्किन नैचुरली साफ करने के लिए अपनाएं टिप्स

न्यूबॉर्न बेबी की स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है, यही वजह है कि उनकी स्किन पर केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करने से बचा जाता है। यहां कुछ नैचुरल तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से बेबी की स्किन को साफ किया जा सकता है और इससे उनकी रंगत पर भी फर्क दिखता है। देखिए, बेबी की स्किन साफ करने के नैचुरल तरीके-
कच्चा दूध
स्किन को साफ करने के लिए कच्चा दूध अच्चा है। इसे इस्तेमाल करना भी काफी ज्यादा आसान है। इसके लिए आप बस थोड़े से कच्चे दूध को लें और बेबी की स्किन पर लगाएं। इसे उसी तरह से लगाना है जैसे आप साबुन लगाते हैं। अच्छी तरह से लगाने के बाद स्किन को पानी से साफ करें।
दूध-ब्रेड
बेबी की स्किन साफ करने के लिए ये अच्छा तरीका है। इसके लिए कच्चे दूध में कुछ ब्रेड को भिगो दें। जब ब्रेड अच्छे से डूब जाए तब इसे बेबी की स्किन पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से ही लगाएं। फिर बेबी को पानी से साफ करें।
बेसन
बेबी को साफ करने के लिए आप बेसन के पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बेसन में सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल मिलाएं और फिर इसे लगाएं। इस पैक में आप ताजी मलाई भी मिला सकती हैं।
दही
आप दही से भी बेबी की स्किन को साफ कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से रंग भी साफ होता है। बस ध्यान रखें कि दही बहुत ज्यादा ठंडा ना हो वर्ना बेबी को परेशानी हो सकती है।