फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलफेंग शुई से घर में बढ़ती है पॉजिटिविटी, जानें किस फेंग शुई चीज का क्या मतलब

फेंग शुई से घर में बढ़ती है पॉजिटिविटी, जानें किस फेंग शुई चीज का क्या मतलब

घर में आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए या पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए फेंग शुई के अनुसार सजावट की जाती है। सजावट के लिए किस फेंग शुई चीज को लगाएं और किसका फेंग शुई प्रतिक का क्या मतलब है पढ़ें यहां।

फेंग शुई से घर में बढ़ती है पॉजिटिविटी, जानें किस फेंग शुई चीज का क्या मतलब
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 22 May 2022 09:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

फेंग शुई या ​​चीनी भूविज्ञान एक व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाने के लिए ऊर्जा बलों का उपयोग करने की एक पारंपरिक प्रथा है। फेंगशुई हमारे जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करता है। ये जीवन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर परिणाम पाने के लिए काम करता है। इसके लिए फेंग शुई के अलग-अलग प्रतिकों का मतलब समझना बेहद जरूरी है कि ये चीजें आपके लिए कैसे काम करेंगी। फेंग शुई की किस चीज का क्या अर्थ है नीचे पढ़ें।

फूल
फूल खूबसूरती और सौभाग्य का प्रतीक हैं। फेंग शुई घर के लिए पियोनी, कमल, आर्किड, गुलदाउदी के फूल सही हैं क्योंकि ये सकारात्मकता और ऊर्जा लाते हैं।

फल
फल विशेष रूप से सेब, अनार और संतरे हमारे परिवार में दीर्घायु, समृद्धि, धन और फर्टीलिटी लाने वाले माने जाते हैं। फेंगशुई में मुख्य रूप से फलों के रंग पर ध्यान दिया जाता है।

पक्षी
पक्षी प्रेरणा, स्वतंत्रता और एकता के प्रतीक हैं। इसलिए, पक्षियों की तस्वीरें लगाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

तितली
फेंग शुई प्रेम और रोमांस के लिए तितली की फोटो या प्रतीक लगाने की सलाह देता है। एक तितली मुख्य रूप से सिंगर लोगों के लिए प्यार लाने के लिए मानी जाती है।

घोड़े
फेंगशुई में घोड़े सफलता, प्रसिद्धि, स्वतंत्रता और गति लाने वाला माना जाता है। दक्षिण में प्रसिद्धि के लिए और उत्तर में करियर के लिए घोड़े के प्रतीक लगाएं।

मछली
फेंग शुई में धन के लिए एरोवाना या ड्रैगन फिश सबसे शक्तिशाली मछली है। ड्रैगन की जगह गोल्डन फिश भी रखी जाती है। 8 या 9 मछलियां लें और उनमें से एक काली होनी चाहिए।

कछुआ
काला कछुआ फेंगशुई के चार सबसे शक्तिशाली चीजों में से एक है। कछुआ उत्तर की ओर और सर्दियों के मौसम का प्रतीक है। अन्य तीन जानवर पूर्व दिशा में लगा ड्रैगन, दक्षिण में लगा रेड फीनिक्स और पश्चिम में लगा सफेद बाघ है।

चमगादड़
चमगादड़ सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक हैं। चमगादड़ों में औषधीय गुण माने जाते हैं जो उन्हें समृद्धि से जोड़ते हैं।

मिस्टिक नॉट
मिस्टिक नॉट जीवन में सौभाग्य के साथ सुख का प्रतीक है। बौद्ध धर्म में, यह आठ जादुई शुभ वस्तुओं में से एक है।

फू डॉग्स
फेंग शुई फू कुत्ते सुरक्षा का चिन्ह है। फू कुत्ते अक्सर मंदिरों में देखे जाते हैं। फेंग शुई में, वे धनी परिवार और सामाजिक स्थिति का भी प्रतीक हैं।

ची लिन
फेंग शुई में ची लिन एक रहस्यमय प्राणी है। इसमें एक अजगर का सिर, एक घोड़े का शरीर और एक कार्प मछली के स्केल्स हैं। इसे ड्रैगन हॉर्स या चीनी गेंडा भी कहा जाता है जो अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि, ऊर्जा और सकारात्मकता लाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें