मुंबई के पास कैंपिंग के लिए तलाश रहे हैं जगह, इन बेहतरीन डेस्टिनेशन को करें एक्सप्लोर
कैंपिंग करने के शौकीन लोग अलग-अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं। खुले आसमान के नीचे, छोटे से टेंट में रहना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन ये एक्सपीरियंस बेहद मजेदार होता है। मुंबई के पास अक्सर आपने हिल...
इस खबर को सुनें
कैंपिंग करने के शौकीन लोग अलग-अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं। खुले आसमान के नीचे, छोटे से टेंट में रहना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन ये एक्सपीरियंस बेहद मजेदार होता है। मुंबई के पास अक्सर आपने हिल स्टेशन के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने यहां कैंपिंग के बारे में सुना है। वीकेंड पर मुंबई की इन बेहतरीन जगहों पर कैंपिंग का अपना अलग मजा है। इन जगहों पर कैंपिंग के लिए आप अपने पार्टनर या फिर अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। शहर से कुछ घंटों की दूरी पर कैंपिग के बहुत सारे ऑप्शन हैं। जहां आप शहरी जिंदगी से दूर समय बिता सकते हैं। जानते हैं मुंबई के पास कैंपिंग की जगहों के बारे में।
1) वासिंद
मुंबई के आसपास नाइट कैंपिंद के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। यह मुंबई से महज 63 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां का वातावरण बेहद शांत और सुकून भरा है। यहां कैंपिंग एक्टिविटी, वाटर स्पोर्ट्स जैसे राफ्टिंग आदि का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
2 ) करनाला
मुंबई से मात्र 48 किलोमीटर दूर ये बेहद खूबसूरत जगह है। अगर आप यहां पर हैं तो करनाला बर्ड सैन्चुरी को देखने जरूर जाएं। यहां आपको कई तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा झील में नाव की सवारी का मजा भी आप उठा सकते हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का है।
3) शिरगांव बीच
समुद्र तट पर कैंपिंग के लिए एक छोटी सी जगह है पालघर में शिरगांव बीच। यहां आप रिलैक्स मोड में कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। यहां बच्चों के लिए ऊंट और एटीवी बाइक की सवारी है।
4) भाटसा डैम
मुंबई से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित इस जगह को कैंपिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि आप यहां पर स्विमिंग से लेकर नाव की सवारी तक सब कुछ कर सकते हैं।