फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलकोलकाता के पास मौजूद हैं ये ऑफबीट जगहें, यहां सुंदर नजारों का उठाएं आनंद 

कोलकाता के पास मौजूद हैं ये ऑफबीट जगहें, यहां सुंदर नजारों का उठाएं आनंद 

कोलकाता भारत के कल्चरल कैपिटल के नाम से जाना जाता है। इस शहर का इतिहास और संस्कृति बहुत समृद्ध है। इस शहर में ऐसी कई जगह है जहां घूमने की ढेरों जगह हैं। फिल्मों में आपने कई बार काली-पीली टैक्सी देखी...

कोलकाता के पास मौजूद हैं ये ऑफबीट जगहें, यहां सुंदर नजारों का उठाएं आनंद 
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 12 Sep 2021 03:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता भारत के कल्चरल कैपिटल के नाम से जाना जाता है। इस शहर का इतिहास और संस्कृति बहुत समृद्ध है। इस शहर में ऐसी कई जगह है जहां घूमने की ढेरों जगह हैं। फिल्मों में आपने कई बार काली-पीली टैक्सी देखी होंगी, ये टैक्सी आज भी आपको कोलकाता में देखने को मिल जाएंगी। यहां मौजूद मॉन्यूमेंट्स, म्यूजियम, गैलरी  सभी अपना इतिहास बताते हैं। कोलकाता में घूमने के लिए कई सारी जगह है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलकाता के पास में कुछ ऐसी ऑफबीट जगहें हैं जहां शांति से आप समय बिता सकते हैं और एक छोटा सा ट्रिप प्लान कर  सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कोलकाता के पास मौजूद खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप वीकेंड पर जा सकते हैं। 

 

जूनपुट 

शांतिपूर्ण समय बिताना चाहते हैं तो जूनपुट आपके लिए सही जगह है। सुंदर समुद्र और चारों ओर पाम के पेड़ आपको ऐसा लग सकता है कि आप गोवा या फिर केरल आ गए हैं। यहां मरीन बायोलॉजी म्यूजियम है, जहां एक्वेटिक लाइफ के बारे में जान सकते हैं। यहां से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर जगन्नाथ मंदिर है, जिसके दर्शन करने आप जा सकते हैं। जूनपुट  में घूमने के लिए एक मंदिर और एक लाइट हाउस है। 

 

सोनाझुरी

सोनाझुरी को सबसे साफ जंगलों में से एक माना जाता है। यहां आप हिरण से लेकर कई रंग बिरंगे पक्षियों को देख सकते हैं। इस जगह के आसपास आदिवासी जनजाती के लोग रहते हैं। जंगल के पास में है एक नदी। इस जगह पर रबिंद्रनाथ टैगोर ने बहुत समय बिताया था। यहां उनके नाम से एक आश्रम भी है। 

 

ताकी

अगर आप कोलकाता के पास सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट की तलाश में हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं। ये शहर से 65 किलोमीटर की दूरी पर है। जंगल और खेतों के कारण यह हरी-भरी जगह है। यहां इच्छामती नदी किनारे आप पिकनिक मना सकते हैं।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें