फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलEid Mehndi Design: ईद पर इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, गहरे रंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

Eid Mehndi Design: ईद पर इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, गहरे रंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए अकसर अवसरों का इंतजार करती हैं। शादी हो या कोई त्योहार महिलाएं अक्सर अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं। जल्द ही ईद का त्योहार है, ऐसे में देखें लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन

Eid Mehndi Design:  ईद पर इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, गहरे रंग के लिए अपनाएं ये टिप्स
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 06 Jul 2022 10:21 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं को मेहंगदी लगवाना खूब पसंद होता है। शादी या त्योहार में सबसे पहले वह मेहंदी लगवाने को चुनती हैं। जल्द ही ईद आने वाली है। ऐसे में अभी से घर की महिलाओं ने अपने हाथों पर लगाने के लिए मेहंदी के डिजाइन ढूंढ़ने शुरू कर दिए होंगे। ऐसे में आपके काम को आसन बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मेहंदी डिजायन और साथ ही इस आर्टिकल में आप यह भी जान सकते हैं कि मेहंदी के रंग को कैसे डार्क किया जाए। देखें मेहंदी के लेटेस्ट डिजायन।  


मेहंदी लगाने से पहले आपको ये सोचने की जरूरत है कि आप अपने हाथों पर मेहंदी का भरा-भरा डिजाइन लगवाना है या फिर आसानी से बनने वाले मेहंदी डिजाइन।

मेहंदी के आसान डिजाइन (Easy Mehndi Design

ज्यादतर महिलाएं बैक पर अच्छा मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं तो आप इन डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकते हैं। ये डिजाइन दिखने में काफी सिंपल लग रहा है, लेकिन ये रचने के बाद काफी ज्यादा सुंदर लगता है।  

 

सिंपल मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Design)

इस तरह का डिजाइन आपकी भरा और सिंपल दोनों ही विश को पूरा करता है। यह हाथों पर काफी भरा हुआ दिखने के साथ बनने में भी बेहद आसान होता है। आप इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकते हैं। जब मेहंदी का रंग हाथों पर खिल जाता है तो ये डिजाइन और भी ज्यादा अच्छा लगने लगता है।  

 

लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (Latest Mehendi Design)

सर्कल और बेल डिजाइन दोनों ही इन दिनों काफी ट्रेंडिंग में हैं। ब्राइडल हाथों में भी ये डिजाइन लगाया जाता है। ये काफी सिंपल और लेटेस्ट डिजाइन है जिसे आप भी लगा सकते हैं  

 

बैक मेहंदी डिजाइन (Back Mehendi Design)

फूलों वाला डिजाइन काफी कॉमन है लेकिन इस तरह से छोटे छोटे फूलों को बनाकर आप दो तरह से अपने हाथों को सजा सकते हैं। ये भी लगने के बाद हाथों की सुंदरता को काफी बढ़ा देता है।  

मेहंदी का रंग कैसे करें डार्क

1) मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए दादी-नानी के कई नुस्खें हैं। सबसे आसान नुस्खा है कि आप मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर देसी घी लगा सकते हैं। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा होता है। 

2) आप चाहें तो लौंग का सेक भी ले सकते हैं। इसके लिए मेहंदी को हटाने के बाद तवे को गर्न करें और फिर इस पर लौंग डालें। लौंग जब गर्म हो जाए तो इसमें घी डाल दें। फिर इस धूएं की मदद से हाथों को सेकें।

3) मेहंदी सूख जाने के बाद इसे हटाएं और हाथों पर बाम लगाएं और फिर इन्हें कवर करें। कवर करने के बाद हाथों को कुछ देर के लिए ऐसा ही रहने दें। ऐसा रात के समय करना सही होता है। क्योंकि तब आप हाथों को कवर करके आराम से सो सकते हैं। 

4)  मेहंदी का गहरा रंग पाने का सबसे आसान तरीका है कि मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा यूकेलिप्टस का तेल लगाएं। इस तेल को लगाने से मेहंदी को गहरा रंग देने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें: शादी में दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाई जाती है मेहंदी और हल्दी? जानिए मांग में सिंदूर भरने की अमेजिंग वजह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें