फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलDiwali 2021: धनतेरस पर घर के इन कोनों में जलाएं जाते हैं 13 दीपक, जानें वजह और नियम

Diwali 2021: धनतेरस पर घर के इन कोनों में जलाएं जाते हैं 13 दीपक, जानें वजह और नियम

Dhanteras Significance of 13 Diyas: आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस (Dhanteras Ke Upay In Hindi) पर भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन दीप दान का बहुत अधिक महत्व...

Diwali 2021: धनतेरस पर घर के इन कोनों में जलाएं जाते हैं 13 दीपक, जानें वजह और नियम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 02 Nov 2021 05:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Dhanteras Significance of 13 Diyas: आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस (Dhanteras Ke Upay In Hindi) पर भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन दीप दान का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन दीप दान करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है और उसका जीवन खुशहाल बनता है। लेकिन दीपावली की पूजा की ही तरह धनतेरस के दिन किए जाने वाले दीप दान के भी कुछ खास नियम और महत्व बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार धनतेरस से दीपक जलाने की शुरूआत हो जाती है जो लगातार 5 दिनों तक चलती है। दक्षिण दिशा में यम का दीपदान बहुत जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन घर के किस कोने में किस वजह से जलाए जाते हैं 13 दीपक और क्या है इनका महत्व। 

धनतेरस के दिन घर के किस कोने पर रखें कौन सा दीपक-
पहला दीपक-

धनतेरस की शाम जब घर के सभी सदस्य लौटकर घर वापस आ जाएं तो घर के बाहर कचरे के पास दक्षिण की ओर मुंह करके पहला दीया जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्य अप्रत्याशित मौत के खतरे से दूर रहते हैं। 

दूसरा दीपक-
दूसरा दीपक घी का जलाकर पूजाघर में रखना चाहिए। इस दीपक में थोड़ा सा केसर डालने से माना जाता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न् होती है।

तीसरा दीपक-
अपने परिवार को नजरदोष से बचाने और घर में प्यार और सौभाग्य को बढ़ाने के लिए तीसरा दीपक घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है। 

चौथा दीपक-
धनतेरस के दिन चौथा दीपक घर की तुलसी के पौधे के पास रखें। ऐसा करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है। 

पांचवां दीपक-
पांचवा दीपक घर की छत पर रखना चाहिए। ऐसा करने से सभी तरह के दौष दूर होते हैं। यह घर की सुरक्षा का प्रतीक है।

छठा दीपक-
धनतेरस का छठा दीपक सरसो के तेल का जलाना चाहिए। जिस पीपल के पेड़ के नीचे रखा जाता है। पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से सेहत और पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म होती हैं। 

सातवां दीपक-
धनतेरस के दिन सातवां दीपक अपने घर के आसपास के किसी भी मंदिर में जाकर जलाना चाहिए।

आठवां दीपक-
आठवां दीया कूड़े के पास जलाना चाहिए। 

नौवां दीपक-
घर के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए नौवां दीया अपने वॉशरूम के बाहर रखें।

दसवां दीपक-
धनतेरस के दिन ग्यारहवें दीये को खिड़की पर सजाएं।

ग्यारवां दीपक-
घर पर उत्सव का महौल और जश्न बने रहने के लिए ग्यारवां दीया घर की छत पर रखें।

बारहवां दीपक-
धनतेरस की रात बेल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

तेरहवां दीपक-
तेरहवें दीये को अपने घर के चौराहे पर जलाएं।  

 

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2021: मेरी मम्मी के मुताबिक बर्तन भी करते हैं हमारी सेहत को प्रभावित? जानते हैं कैसे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें