फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलDiwali 2020: दिवाली पर मेन डोर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Diwali 2020: दिवाली पर मेन डोर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Diwali 2020 Home Décor Tips : आज देशभर में दीपावली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दिवाली के दिन हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने घर को अलग-अलग तरह से सजाने...

Diwali 2020: दिवाली पर मेन डोर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 14 Nov 2020 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

Diwali 2020 Home Décor Tips : आज देशभर में दीपावली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दिवाली के दिन हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने घर को अलग-अलग तरह से सजाने की कोशिश में लगा हुआ है। अगर आप भी ऐसी ही किसी कोशिश में लगे हुए हैं तो आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान होम डेकोर टिप्स जिनकी मदद से आप ज्यादा पैसा खर्च किए बिना भी अपने घर के मेन डोर को बना सकते हैं बेहद खूबसूरत और आकर्षित। आइए जानते हैं कैसे। 

फूल और लाइट्स का इस्तेमाल-
आप दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए अलग-अलग फूलों और लाइट को एकसाथ मिलाकर घर की खिड़कियों और दरवाजों पर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। 

रंगोली-
परिवार में कोई भी शुभ उत्सव हो, ज्यादातर हर भारतीय घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। रंगोली बनाने से घर तो सुंदर लगता ही है, आने वाले मेहमान का मन भी खुश हो जाता है। घऱ के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने के लिए आप पारंपरिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप फूलों या रंगों से रंगोली बनाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार ट्राई करें क्रिस्टल और बीड्स की रंगोली। ये बिल्कुल अलग दिखेगी

कलरफुल दीपक-
दिवाली के दिन घऱ पर दीप जलाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। यह शउभ तो माना जाता ही है साथ ही घर की सुदंरता भी बढ़ाने का काम करते हैं। इस बार घऱ के मेन डोर को सजाने के लिए सींपल दीपक की जगह मिट्टी के दीयों को घर पर रंगकर लगाएं। 

तोरण -
घर के मुख्य द्वार के साथ ही आप तोरण और कंदील को हर कमरे के दरवाजे पर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पारंपरिक पत्तों और फूल के तोरण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

रंग-बिरंगी लालटेन-
आप घर पर ही रंग बिरंगे पेपर, कांच की बोतल या जार की मदद से इन लालटेन को तैयार कर सकते हैं। वैसे इस बार बाजार में भी लालटेन की बढ़िया रेंज मिल रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें