Dhanteras Shopping: धनतेरस के दिन ना करें इन चीजों की शॉपिंग, घर में रुकेगी सुख-समृद्धि
Dhanteras 2023: दिवाली के महापर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। इस दिन धनवन्तरि और कुबेर की पूजा के साथ ही खरीदारी की जाती है। मान्यता है कि शॉपिंग करते वक्त इन चीजों को भूलकर भी घर नहीं लाना चाहिए

दिवाली के 5 दिनों तक चलने वाले त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। जो कि कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। धनतेरस के दिन मान्यता के अनुसार सोना, चांदी, बर्तन जैसी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अब लोग सोना-चांदी के अलावा काफी सारी चीजों की शॉपिंग करते हैं। जिसमे से कुछ चीजों को खरीदना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता। धनतेरस के दिन मान्यता के अनुसार अगर इन चीजों को खरीदते हैं तो घर में सुख-समृद्धि की बजाय कंगाली आती है। तो चलिए जानें धनतेरस के दिन किन चीजों की शॉपिंग नहीं करनी चाहिए।
चाकू जैसी धारदार या नुकीली चीजें
धनतेरस के दिन चाकू, कैंची, पिन, सूई जैसी किसी भी धारदार या नुकीली चीजों को बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। धरनतेर से दिन इन सारी चीजों को खरीदना अशुभ मानते हैं लोग।
प्लास्टिक के सामान
बहुत सारे लोग बर्तन के नाम पर क्रॉकरी, कांच के डिनर सेट वगैरह खरीद लेते हैं। धनतेरस के दिन प्लास्टिक, कांच की चीजों को बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। ये चीजें टूटने वाली होती है। अगर इन्हें धरनतेरस के दिन खरीदा जाए तो लोगों का मानना है कि घर में बरकत रुकती है।
लोहे का सामान
वैसे तो धनतेरस पर लोग गाड़ी वगैरह खरीदते हैं। लेकिन इस दिन धन के देवता कुबेर की कृपा पाने के लिए लोहे की चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन लोहा खरीदने से शनिदेव की कृपा में बाधा आती है।
एल्यूमिनियम
धनतेरस के दिन कांच के साथ ही एल्यूमिनियम के बने बर्तनों को खरीदने से भी बचना चाहिए। एल्यूमिनियम के बर्तन घर में धनतेरस के दिन लाने से दरिद्रता आती है। इसलिए इन्हें भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।
क्या खरीदें धनतेरस के दिन
धनतेरस के दिन मान्यतानुसार सोना-चांदी को खरीदना शुभ माना गया है। अगर आप बर्तन खरीदना चाहते हैं तो तांबा, पीतल, कांस्य जैसी धातु को भी इस दिन खरीदना अच्छा माना जाता है। वैसे तो लोग स्टील के बर्तन भी खरीदते हैं लेकिन तांबा, पीतल जैसी धातु को खरीदना ज्यादा शुभ है।
