फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलपहली बार लंदन में बनाई गई थी सेब की यह डिश, सेहत ही नहीं स्वाद में भी बेमिसाल

पहली बार लंदन में बनाई गई थी सेब की यह डिश, सेहत ही नहीं स्वाद में भी बेमिसाल

एप्पल पाई एक ऐसी स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे सबसे पहले इंग्लैंड में बनाया गया था। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इसकी प्रमुख सामग्री भी सेब है। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी...

पहली बार लंदन में बनाई गई थी सेब की यह डिश, सेहत ही नहीं स्वाद में भी बेमिसाल
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 18 Apr 2020 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

एप्पल पाई एक ऐसी स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे सबसे पहले इंग्लैंड में बनाया गया था। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इसकी प्रमुख सामग्री भी सेब है। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे। 
 
1-'एन एप्पल अ डे कीप्स अ डॉक्टर अवे' यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। इसी तरह एप्पल पाई भी विभिन्न पोषक तत्वों, खनिज, विटामिन, लिपिड और अमीनो एसिड से भरपूर है। आप इसे काटकर आइसक्रीम के साथ सर्व कर सकती हैं।

2-इसमें मौजूद विटामिन बी-2 प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसके अलावा यह शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद थायमिन स्मृति या एकाग्रता शक्ति को बढ़ाता है। पाचन तंत्र की समस्या में भी यह लाभकारी है।

3-सामग्री के लिए4 छीले और क्यूब्स में कटे सेब, 250 ग्राम मैदा, 250 ग्राम मक्खन, आधा कप ठंडा पानी, 4 बड़े चम्मच चीनी (पीसी हुई), 5 अंडे फेंटे हुए, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 चुटकी बेकिंग पाउडर, 2 बड़ा चम्मच वनीला एसेंस लें। मैदा, आधा मक्खन और ठंडे पानी को मिलाकर थोड़ा आटा गूंद लें। अब एक टार्ट मोल्ड पर आधे आटे को किनारों पर अच्छी तरह दबाते हुए फैला दें। एक बाउल में बचा हुआ मक्खन, पीसी हुई चीनी, दालचीनी फेंटे हुए अंडों में धीरे-धीरे मिलाएं। इसमें सेब के कटे टुकड़े और वनीला एसेंस मिलाएं। टार्ट मोल्ड में मिश्रण डालें और बचे हुए आटे से रिबन बनाकर ढक दें। ओवन में रखकर 30-40 मिनट तक बेक करें। एप्पल पाई तैयार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें