फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह ने इन मौकों पर नहीं किया कोई Fashion Blunder! देखें, दोनों का स्टाइलिश अंदाज

दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह ने इन मौकों पर नहीं किया कोई Fashion Blunder! देखें, दोनों का स्टाइलिश अंदाज

बॉलीवुड में कुछ कपल्स ऐसे हैं, जिनपर हमेशा फैंस की नजरें रहती हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी बॉलीवुड के ऐसे ही हॉट कपल्स में शामिल रहता है। 14 नवम्बर 2019 को दोनों की शादी को एक साल पूरा...

 दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह ने इन मौकों पर नहीं किया कोई Fashion Blunder!  देखें, दोनों का स्टाइलिश अंदाज
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Wed, 13 Nov 2019 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में कुछ कपल्स ऐसे हैं, जिनपर हमेशा फैंस की नजरें रहती हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी बॉलीवुड के ऐसे ही हॉट कपल्स में शामिल रहता है। 14 नवम्बर 2019 को दोनों की शादी को एक साल पूरा हो जाएगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों अपनी पहली एनिवर्सिरी को सेलिब्रेट करने के लिए किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जाने वाले हैं।

 

 deepvir


दीपिका और रणवीर का साथ काफी पुराना माना जाता है। शादी से पहले दोनों कई इवेंट में साथ भी नजर आते थे। वहीं, रणवीर को जहां फैशन के मामले में काफी अजीब माना जाता है, वहीं दीपिका अपने दिलचस्प अंदाज के लिए फैशन लिस्ट में सबसे ऊपर रहती हैं। आज हम आपको दोनों की ऐसी फैशनेबल फोटोज दिखाने जा रहे हैं, जिसमें रणवीर ने कोई भी फैशन ब्लंडर नहीं किया है, यानी दीपिका की तरह वो भी काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं- 

 

deepvir

इस कवर फोटोशूट मेंं दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

 

deepika and ran

शादी के बाद दोनों सिद्धि विनायक के दर्शन करने के लिए गए थे, जहां दोनों इस अंंदाज में नजर आए थे।

 

deepvir reception  

शादी के बाद कराए गए फोटोशूट में दोनों इस ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे।

 

deepvir looks

रणवीर-दीपिका के इस लुक की भी बहुत तारीफ हुई थी। रणवीर अपने अजीबों-गरीब लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं,लेकिन दीपिका के साथ इन मौकों पर रणवीर सिंह बेहद स्टाइलिश नजर आए थे। 

 
 
 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें