फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलइन इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट से सजाएं घर, अपनी लाइफस्टाइल बनाएं सस्टेंनेबल

इन इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट से सजाएं घर, अपनी लाइफस्टाइल बनाएं सस्टेंनेबल

पर्यावरण के लिए आप भी कुछ करना चाहते हैं तो अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करें। इसके लिए इको फ्रेंडली सामान का इस्तेमाल करें। अपने घर में सस्टेंनेबल चीजों का इस्तेमाल करके अपना लाइफस्टाइल बदलें।

इन इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट से सजाएं घर, अपनी लाइफस्टाइल बनाएं सस्टेंनेबल
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 20 May 2022 09:25 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हर वो चीज जो हम इस्तेमाल करते हैं वो पृथ्वी के लिए मायने रखता है। आपके टूथब्रश या कंघी या कोई भी प्लास्टिक का सामान इस्तेमाल करने से पहले अपने पर्यावरण के बारे में सोचें। प्लास्टिक को इको फ्रेंडली सामान से बदलने से पर्यावरण और आपके लिए भी कई तरह से अच्छा होगा। यदि आप अपने लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव कर दें तो पर्यावरण के लिए भी चीजें आसान होंगी। ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जो आपके जीवन और पृथ्वी के साथ सही तालमेल बिठाएं।

जानें किन प्रोडक्ट से पर्यावरण को होगा फायदा

टोकरी
इको फ्रेंडली टोकली का इस्तेमाल केरं। घरों में प्लास्टिक के कंटेनर और टोकरियां होती हैं जिन्हें सूती टोकरी के साथ बदलें। 

प्लान्टर
घर में प्लास्टिक के टांगने वाले गमले लगाने की जगह बांस से बने प्लांटर लगाएं। ग्रीन बैग प्लांटर का इस्तेमाल करके घर को सुंदर बनाएं और पर्यावरण के लिए भी एक कदम उठाएं। हैंगिंग प्लांटर रस्सी से बांधकर इनमें पौधे लगाएं।

इको-फ्रेंडली एयर फ्रेशनर कार्ड
बदबू हमेशा मूड खराब कर देती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका घर अच्छी खुशबू से भर जाए, तो इन इको-फ्रेंडली कार्ड्स को किसी भी कमरे में, अलमारी के अंदर, कपड़े के रैक से या वॉशरूम के अंदर लटका दें क्योंकि यह आपके घर को अच्छी खूशबू से महका देते हैं।

प्लांटेबल सीड पेन
प्लास्टिक पेन इस्तेमाल करना बंद करके ऐसे पेन इस्तेमाल करें जो खत्म होने के बाद उन्हें पौधे की तरह बो दें। इनमें मौजूद बीज से पौधे लगेंगे।

बायोडिग्रेडेबल कचरा बैग
काले प्लास्टिक के बैग की जगह कचरा फेंकने के लिए बायोडिग्रेडेबल कचरा बैग का इस्तेमाल करें। ये बैग आकार में छोटे होते हैं और आसानी से किसी भी सामान्य कूड़ेदान में फिट हो सकते हैं। इसमें बांधने के लिए टाई-स्ट्रिंग होती है जो कूड़ा डालने के बाद इस्तेमाल की जा सकती है। कचरा फेंकते समय उन्हें बाहर निकालना आसान हो जाता है।

इको-कॉन्शियस सेनेटरी पैड
सामान्य रूप से उपलब्ध सैनिटरी नैपकिन में 90 प्रतिशत प्लास्टिक होता है जो हर साल 33 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा करता है। इको-कॉन्शियस सेनेटरी पैड एक बेहतर विकल्प है। ये सॉफ्ट और रैश-फ्री होते हैं। उन्हें पेपर डिस्पोजल बैग में सील कर दिया जाता है।

बांस टूथब्रश
प्लास्टिक के बजाय बांस के टूथब्रश खरीदना भी एक बड़ा कदम है। चारकोल टूथब्रश आपके दांत और मसूड़े को स्वास्थ रखते हैं। मुलायम ब्रिसल वाले बांस के टूथब्रश खरीदें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें