फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलEgg Lovers!  अंडे खाने के शौकीन हैं, तो जरूर जानें ये खास बातें 

Egg Lovers!  अंडे खाने के शौकीन हैं, तो जरूर जानें ये खास बातें 

‘संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे’ हम बचपन से यह टैगलाइन सुनते हुए आ रहे हैं। अंडे को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। साथ ही अंडे को नाश्ते के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।आप भी अगर अंडे...

Egg Lovers!  अंडे खाने के शौकीन हैं, तो जरूर जानें ये खास बातें 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Wed, 20 May 2020 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

‘संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे’ हम बचपन से यह टैगलाइन सुनते हुए आ रहे हैं। अंडे को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। साथ ही अंडे को नाश्ते के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।आप भी अगर अंडे खाना पसंद करते हैं, तो आपको कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए- 

विटामिन से भरा है अंडा 
अंडे में अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, बी12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा स्त्रोत है।


-अगर आप रोज अंडा खाते हैं। तो आप इन्हें एक दिन के गैप के साथ खाना शुरू करें। क्योंकि गर्मी बहुत अधिक बढ़ गई है और लॉकडाउन के चलते आप जिम या पार्क नहीं जा पा रहे हैं। इससे अंडे को पचाने में दिक्कत हो सकती है।

- हालांकि अंडा खाने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है और हमारे शरीर की कोशिकाएं बड़ी मात्रा में प्रोटीन से ही बनी होती हैं। लेकिन इसका लाभ पाने के लिए जरूरी है कि अंडे का पाचन शरीर में ठीक तरह से हो।

-अंडा खाते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि एक दिन में एक ही अंडा खाएं और इसकी कॉन्टिन्यूटी बनाए रखें। हर रोज दो अंडे खाना भी कई बार शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

-अंडा शरीर को पोषण और एनर्जी देता है। लेकिन हाई प्रोटीन और रिच न्यूट्रिशंस से भरी डायट को पचाने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम का ठीक होना भी बेहद जरूरी है।

-अगर आप हर दिन एक्सर्साइज, योग या दूसरा कोई शारीरिक श्रम नहीं करते हैं तो बेहतर होगा कि आप हर दिन अंडा ना खाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें