फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलCovid-19: विश्व में एक महीने में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार 50 प्रतिशत तक हुई कम

Covid-19: विश्व में एक महीने में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार 50 प्रतिशत तक हुई कम

दुनिया में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में करीब 50% की गिरावट दर्ज हुई है। 6 जनवरी को पूरी दुनिया में एक दिन के अंदर 8 लाख 45 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे, जो 6 फरवरी को घटकर 4 लाख 95 हजार के...

Covid-19: विश्व में एक महीने में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार 50 प्रतिशत तक हुई कम
एजेंसी,वाशिंगटन रियो डि जेनेरो नई दिल्लीMon, 08 Feb 2021 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में करीब 50% की गिरावट दर्ज हुई है। 6 जनवरी को पूरी दुनिया में एक दिन के अंदर 8 लाख 45 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे, जो 6 फरवरी को घटकर 4 लाख 95 हजार के करीब पहुंच गए। मौत की रफ्तार में भी 20% की गिरावट हुई है। जनवरी में हर दिन 15 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो रही थी। अब 10 से 13 हजार मौतें हो रहीं हैं।

विश्व में कोरोना से 10.57 करोड़ से अधिक संक्रमित
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 57 लाख 43 हजार 102 हो गई है तथा 23 लाख आठ हजार 943 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.69 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि करीब 462,138 लाख मरीजों की मौत चुकी है। ब्राजील में कोरोना वायरस से 94.47 लाख के अधिक लोग प्रभावित हुए है और इस महामारी से करीब 230,034 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.41 लाख से ज्यादा हो गई है और 112,305 लोगों की मौत हुई है।

भारत में 1.48 लाख सक्रिय मामले
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ आठ लाख 26 हजार 363 हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 22 हजार 601 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या एक लाख 54 हजार 996 तक पहुंच गया है। जबकि अभी भी देश में एक लाख 48 हजार 766 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें - मेरी 3 सहेलियां अपने पहले पीरियड के अनुभव के साथ बता रहीं हैं क्‍यों जरूरी है इस पर बात करना

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें