फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलCovid-19: विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25.59 लाख से अधिक

Covid-19: विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25.59 लाख से अधिक

विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के  संक्रमितों की संख्या 11.51 करोड़ से अधिक हो गयी है और अब तक इस महामारी से 25.59 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स...

Covid-19: विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25.59 लाख से अधिक
वार्ता,वाशिंगटन रियो डि जेनेरो नयी दिल्लीThu, 04 Mar 2021 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के  संक्रमितों की संख्या 11.51 करोड़ से अधिक हो गयी है और अब तक इस महामारी से 25.59 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 51 लाख 65 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 25 लाख 59 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 87 लाख 86 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 5.18 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 56 हजार से अधिक हो गयी है, हालांकि यहां एक करोड़ आठ लाख 26 हजार 75 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 435 हो गया है।

एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ सात लाख 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.59 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल रूस में कोरोना से 42.3० लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 85,9०1 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.०7 लाख से अधिक हो गई है और 124,०17 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 38 लाख 7० हजार 144 लोग संक्रमित हुए हैं और 87,695 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7०,247 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 29.76 लाख से अधिक हो गई है और 98,635 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 27.34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 28,771 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 24.72 लाख से अधिक हो गई है और 71,285 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 6०,०82 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 21.26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 52,453 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 21.०4 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 188,०44 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें