Covid-19: विश्व में कोरोना से 2० लाख से ज्यादा लोगों की मौत
प्राण घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और विश्वभर में अब तक इसके कारण 2० लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तथा 9.38 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए...
प्राण घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और विश्वभर में अब तक इसके कारण 2० लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तथा 9.38 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 38 लाख 16 हजार 953 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2० लाख ०8 हजार 237 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.35 करोड़ हो गयी है, जबकि करीब 3.92 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 42 हजार हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 79 हजार 715 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,52,०93 हो गया है।
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 83.93 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 2.०8 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 34.83 लाख हो गयी है जबकि 63,558 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 33.25 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 87,448 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में करीब 29.31 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 7०,०9० मरीजों की मौत हो चुकी है।
तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 23.73 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,664 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 23.52 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 81,325 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 22.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,314 लोगों की मौत हुई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 2०.24 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 45,7०5 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 18.7० लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,868 लोगों ने जान गंवाई है। अजेर्ंटीना में कोविड-19 से 17.83 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 45,227 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से करीब 16.०9 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 1.39 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 14.22 मामले सामने आए हैं तथा 32,844 लोगों की मौत हो गई है।
ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.18 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,621 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 13.11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 36,467 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में 11.83 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 21,479 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 1०.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,514 लोगों की मौत हो चुकी है।
नीदरलैंड में कोरोना से 9.14 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,969 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.82 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 25,484 तक पहुंच गया है।
चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.74 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,०29 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक सात लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 17,743 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से करीब 6.88 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,०99 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में 6.75 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 2०,352 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.61 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,369 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.०7 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,932 तक पहुंच गया है।
इजरायल में इस महामारी से 5.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,91० लोगों की जान जा चुकी है। पुर्तगाल में संक्रमितों की संख्या 5.28 लाख को पार कर गयी है और 8543 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना में 5.26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7862 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
स्वीडन में इस महामारी से 5.23 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1०323 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.17 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1०,9०8 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 4.96 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9876 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 4.95 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8646 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.57 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7888 लोगों की जान जा चुकी है।
ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.9० लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6987 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6313 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,273, बोलीविया में 9571, मिस्र में 8473, ग्वाटेमाला में 5157 तथा चीन में 4,796 लोगों की मौत हो चुकी है।