फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलLockdown पर हो गए हैं बोर? अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Lockdown पर हो गए हैं बोर? अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपनाएं ये टिप्स

जब सेलेब्रिटी अपने हुनर को सोशल साइट्स पर शेयर कर रहे हैं, तो क्यों न आप भी अपनी रूचियों पर काम कर लें। सब साथ में क्वालिटी टाइम भी बिताएं और मजेदार एक्टिविटीज और काम भी करें। इसी बहाने शौक भी तराश...

Lockdown पर हो गए हैं बोर? अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपनाएं ये टिप्स
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 28 Apr 2020 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जब सेलेब्रिटी अपने हुनर को सोशल साइट्स पर शेयर कर रहे हैं, तो क्यों न आप भी अपनी रूचियों पर काम कर लें। सब साथ में क्वालिटी टाइम भी बिताएं और मजेदार एक्टिविटीज और काम भी करें। इसी बहाने शौक भी तराश लेंगे और वक्त भी खुशी से कट जाएगा। 

1-घर में रंग, ब्रश और कैनवास या ड्रॉइंग पेपर्स हैं तो एक दिन किसी थीम पर सभी लोग अपनी कल्पनाओं में रंग भरें। उदाहरण के लिए प्रकृति या नेचर से संबंधित चित्र बना सकते हैं। आप एक ही कैनवास पर अलग-अलग प्रयोग कर सकते हैं। जब सबका काम खत्म हो जाए तो तैयार कलाकृतियों को देखें।
 
2-किसी शाम एक स्टोरीटेलिंग सेशन रखें। इसमें बुजुर्ग अपने दौर के किस्से-कहानी सुनाएं, बच्चों को इसमें बहुत मजा आएगा। कुछ लोग कहानियां सुनाएंगे और कुछ श्रोता होंगे। कहानियों के अंत में उससे जुड़े कुछ सवाल भी बच्चों से पूछे जा सकते हैं।

3-अगर आपके पास खाली समय है तो एक दिन घर के फर्नीचर और सजावटी वस्तुओं की सेटिंग बदल कर देखें। इसके लिए भी 1-2 घंटे सुबह का समय निर्धारित कर सकते हैं। घर का हर सदस्य इसमें अपनी इच्छानुसार सहयोग दे सकता है।
  
4-घर के किशोर बच्चों को घर की लॉन्ड्री का काम सौंपें। छोटे बच्चों को उनकी स्टडी टेबल या वॉर्डरोब अरेंज करने को कहें। उन्हें कपड़े तह लगाना सिखाएं और साथ ही उनसे पूछें कि उनके पास किस-किस कलर के कपड़े हैं। डेकोरेटिव पीसेज की सफाई का काम भी उन्हें दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें