Covid-19 : ताजी हवा और धूप से रुकेगा कोरोनावायरस का प्रसार, जानें कैसे

एजेंसी , लंदन
Follow us on Google News
share

ताजी हवा और धूप में समय बिताने से कोरोनावायरस से संक्रमित होने का जोखिम कम हो सकता है। ब्रिटेन सरकार के एक सलाहकार वैज्ञानिक ने ये जानकारी दी है। अब लोगों को घर से बाहर समय बिताने की अनुमित दी गई है,...

Covid-19 : ताजी हवा और धूप से रुकेगा कोरोनावायरस का प्रसार, जानें कैसे

ताजी हवा और धूप में समय बिताने से कोरोनावायरस से संक्रमित होने का जोखिम कम हो सकता है। ब्रिटेन सरकार के एक सलाहकार वैज्ञानिक ने ये जानकारी दी है। अब लोगों को घर से बाहर समय बिताने की अनुमित दी गई है, लेकिन साथ ही उन्हें सामाजिक दूरी का भी पालन करने को कहा गया है। 52 दिनों के लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पाबंदियों में पहली ढील दी है। 

गर्वनमेंट साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमरजेंसीज के सदस्य प्रोफेसर एलेन पेन ने पार्क में जाने वालों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विज्ञान सुझाव देता है कि धूप और ताजी हवा वायरस से बचाव करने में मदद करते हैं। दूसरे वैज्ञानिकों ने कहा कि वे वैज्ञानिक पेन के बात से पूरा तरह सहमत हैं और घर से बाहर ज्यादा समय बिताने के सुझाव का समर्थन करते हैं। 

अंदर बीमार होने का खतरा ज्यादा- 
इमारतों के अंदर लोग कई लोगों के साथ रहते हैं और वहां संक्रमण होने की अधिक संभावना होती है क्यों यहां वेंटिलेशन खराब होता और अजनबी नियमित रूप से एक ही सतहों को छूते हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि वायरस सूरज की रोशनी में बाहर की सतहों पर जीवित रहने में कम सक्षम होते हैं, क्योंकि पराबैगनी किरणें उनकी आनुवंशिक सामग्री को क्षतिग्रस्त कर देती हैं। प्रोफेसर पेन की सलाह पर सरकार ने लोगों को बाहर जाकर व्यायाम करने और पार्कों में धूप में बैठने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इस दौरान उन्हें सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। प्रोफेसर पेन ने कहा बाहर जाने से संक्रमण का खतरा कम है, लेकिन अगर लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया तो संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया के प्रोफेसर पॉउल हंटर ने कहा कि वे पेन की बातों से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा, 'बाहर होने के बारे में बड़ी बात यह है कि बूंदों को हवा से उड़ा दिया जाता है, अगर हवा चल रही हो तो आमतौर पर संक्रमित बूंदें बहुत जल्दी उड़ जाती हैं। बाहर खड़े होकर किसी से बात करते समय फेस मास्क के साथ दो मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए। बाहर की सतहों पर मौजूद वायरस भी धूप की रोशनी के संपर्क में आकर नष्ट हो जाते हैं। धूप से विटामिन डी का स्तर भी बढ़ता है जो कोरोनावायरस से बचाव में बेहद अहम पाया गया है। 

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।