फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलविश्व में कोरोना से करीब 9.45 करोड़ लोग प्रभावित

विश्व में कोरोना से करीब 9.45 करोड़ लोग प्रभावित

प्राण घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक करीब 9.45 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 2०.22 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।  अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं...

विश्व में कोरोना से करीब 9.45 करोड़ लोग प्रभावित
वार्ता,वाशिंगटन रियो डि जेनेरो नयी दिल्लीSun, 17 Jan 2021 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राण घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक करीब 9.45 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 2०.22 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 44 लाख 9० हजार 863 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2० लाख 22 हजार ०59 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.37 करोड़ हो गयी है, जबकि करीब 3.96 लाख मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 15,144 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 57 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 17,17० मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 96 हजार 885 हो गयी और सक्रिय मामले 22०7 कम होकर 2.०8 लाख रह गये हैं । इसी अवधि में 181 मरीजों की जानें गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 52 हजार 274 हो गया है। 

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 84.55 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 2.०9 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 35.०7 लाख हो गयी है जबकि 64,134 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 33.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 88,747 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में करीब 29.31 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 7०,०93 मरीजों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 23.8० लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,832 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 23.68 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 81,8०० लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 22.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,314 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 2०.38 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 46,464 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 18.91 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,256 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 45,295 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 16.3० लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.4० लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 14.29 मामले सामने आए हैं तथा 33,213 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में इस महामारी से अब तक करीब 13.25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,851 लोगों की मौत हो गई है।  ईरान में 13.24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 36,717 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में 11.92 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 21,637 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 1०.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,654 लोगों की मौत हो चुकी है।

नीदरलैंड में कोरोना से 9.19 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,०66 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.96 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 25,767 तक पहुंच गया है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.84 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,215 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक करीब 7.०7 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 17,887 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से करीब 6.91 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,164 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में 6.77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 2०,696 लोगों की मौत हो चुकी है।

चिली में कोविड-19 से 6.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,435 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.०7 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,935 तक पहुंच गया है। इजरायल में इस महामारी से 5.43 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,959  लोगों की जान जा चुकी है। पुर्तगाल में संक्रमितों की संख्या 5.39 लाख को पार कर गयी है और 87०9 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना में 5.27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7883 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

स्वीडन में इस महामारी से 5.23 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1०323 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1०,951 लोगों की मौत हो चुकी है।  फिलीपींस में 4.98 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9884 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 4.95 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8675 लोगों की मौत हो चुकी है।  मोरक्को में इस महामारी से 4.59 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 7911 लोगों की जान जा चुकी है।

ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.92 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7०53 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6318 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,316, बोलीविया में 9596, मिस्र में 8527, ग्वाटेमाला में 522० तथा चीन में 4,797  लोगों की मौत हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें