फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलCovid-19: पिछले 24 घंटे में 59,105 लोगों ने दी संक्रमण को मात

Covid-19: पिछले 24 घंटे में 59,105 लोगों ने दी संक्रमण को मात

देश में इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे के अंदर 50 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 500 से कम रही। ऐसा 108 दिनों बाद हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा...

Covid-19: पिछले 24 घंटे में 59,105 लोगों ने दी संक्रमण को मात
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 26 Oct 2020 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे के अंदर 50 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 500 से कम रही। ऐसा 108 दिनों बाद हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 45,148  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,09,959 हो गए। इससे पहले करीब 94 दिन पहले यानी 23 जुलाई को 24 घंटे के अंदर 45,720 मामले सामने आए थे। 

वहीं, सोमवार को देश में 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,19,014 हो गई। इससे पहले 10 जुलाई को 475 मौतें हुईं थीं। उधर, आईसीएमआर के अनुसार 25 अक्तूबर तक कुल 10,34,62,778 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 9,39,309 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।

ठीक होने की दर बढ़कर 90.23 प्रतिशत हुई-
मंत्रालय ने बताया कि कुल 71,37,228 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 90.23 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,53,717 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 8.26 प्रतिशत है। यह 13 अगस्त के बाद सबसे कम है जब उपचाराधीन मामलों की संख्या 6,53,622 थी। 

स्वस्थ होने वालों में 78%  इन 10 राज्यों से : 
कर्नाटक    10106
केरल    7649
महाराष्ट्र    5648
तमिलनाडु    4019
पश्चिम बंगाल    3857
दिल्ली    3826
आंध्र प्रदेश    3585
असम    2961
उत्तर प्रदेश    2368
राजस्थान    2240

कोविड मृत्युदर 1.50 प्रतिशत, 22 मार्च के बाद सबसे कम- 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड-19 संबंधी मृत्युदर घटकर 1.50 प्रतिशत रह गई है जो 22 मार्च के बाद सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, असम और केरल सहित 14 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 संबंधी मृत्युदर एक प्रतिशत से कम है। चार मई को महामारी संबंधी मृत्युदर 3.23 प्रतिशत थी। भारत विश्व में सबसे कम मृत्युदर वाले देशों में शामिल है। 

देश की स्थिति एक नजर में : 
कुल मामले : 79,09,959
स्वस्थ : 71,37,228
उपचाराधीन : 6,53,717 
मृतक : 1,19,014
जांचे : 10,34,62,778

ऐसे बढ़ता गया संक्रमितों का आंकड़ा : 
17 जुलाई    10 लाख
07 अगस्त    20 लाख
23 अगस्त    30 लाख
05 सितंबर    40 लाख
16 सितंबर    50 लाख
28 सितंबर    60 लाख
11 अक्तूबर    70 लाख

अमेरिका के मुकाबले भारत में आधे मामले :
बीते सप्ताह में अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है, जो भारत की तुलना में दोगुनी है। शनिवार को अमेरिका में करीब 90 हजार नए मामले सामने आए थे और करीब 800 नई मौतें हुई थीं। वहीं, रविवार को भी अमेरिका में करीब 64 हजार नए संक्रमित सामने आए हैं। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 86,35,752 हो गई है। जबकि इस संक्रमण से अब तक 2,57,227 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में 50 हजार नए मामले मिले :  
फ्रांस में कोरोना संक्रमण की चपेट में अब तक 11.30 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 34,673 लोगों की मृत्यु हुई है। यहां फ्रांस में रविवार को 24 घंटे में 52,010 नए मामले सामने आए जबकि 116 और लोगों की मौत हुई है। 

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में कोई नया मामला नहीं : 
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के हॉटस्पॉट रहे विक्टोरिया राज्य में पहली बार कोई नया मामला नहीं मिला। यह ऑस्ट्रेलिया में दूसरी लहर का सबसे बड़ा केंद्र है। वहीं, देश की कुल 905 मौतों में से 90 फीसदी इसी राज्य में हुई थी। जुलाई में तकरीबन रोजाना यहां 700 मामले मिल रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें