Coffee Face Scrubs: इन 3 तरीकों से बनाएं कॉफी स्क्रब, स्किन को मिलेंगे गजब के फायदे

Apr 03, 2022 09:05 am ISTAvantika Jain टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Coffee Skin Care: कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। स्किन केयर में इसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Coffee Face Scrubs: इन 3 तरीकों से बनाएं कॉफी स्क्रब, स्किन को मिलेंगे गजब के फायदे

How To make Cofee Scrubs At Home: ज्यादातर लोग चाय और कॉफी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कॉफी आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। इसी के साथ ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर कॉफी स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाती है। इसी के साथ इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो स्किन से सूजन जैसी समस्या को दूर करते हैं। ये चेहरे से रिंकल्स और फाइन लाइंस को हटाने में भी मदद करती है। ऐसे में आज हम बता रहे हैं कॉफी की मदद से स्क्रब बनाने का तरीका। 

स्किन एक्सफोलिएशन काफी जरूरी होता है। ये डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसी के साथ स्किन पर जमा पपड़ी को भी साफ करने में मदद करते हैं। अगर स्किन पर पिग्मेंटेशन हो गई है तो भी आपको स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये मदद कर सकता है। आइए जानें कॉफी स्क्रब बनाने के तरीके-

कॉफी स्क्रब कैसे बनाएं (Coffee Scrub Kaise Banyein) 

1) डार्क सर्कल के लिए कॉफी स्क्रब 

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल की शक्कर, जैतून का तेल, नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। 5 से 7 मिनट के बाद साफ करें। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसी के साथ फेस स्क्रब में मौजूद कैफिन डार्क अंडर आई को साफ करता है। 


2) ऑयली स्किन के लिए सक्रब 

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल का तेल, शहद और नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को मिक्स करें और फिर इसे सर्कुलर मोशन में चेहरे पर स्क्रब करें। ये स्किन से डर्ट निकालने में आपकी मदद करेगा। 


3) ड्राई स्किन के लिए स्क्रब 

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दही और कॉफी। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे और गर्दन पर इस मिक्सचर से मसाज करें। फिर चेहरे को साफ पानी से धोएं। ये स्किन को ब्राइट और सॉफ्ट बनाएगा। 

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Coffee Face Scrubs how Make coffee scrub to get amazing skin benefits
;;;