फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलकपड़े पर लग गए हैं फाउंडेशन या लिपस्टिक के दाग, तो इन तरीकों से छुड़ाएं

कपड़े पर लग गए हैं फाउंडेशन या लिपस्टिक के दाग, तो इन तरीकों से छुड़ाएं

cleaning hacks: कपड़ों पर कई बार मेकअप जैसे लिपस्टिक और नेलपॉलिश के धब्बे लग जाते हैं। इन्हें घर में फौरन छुड़ाने के लिए इन क्लीनिंग टिप्स की मदद ली जा सकती है। इससे दाग-धब्बे फौरन चले जाएंगे।

कपड़े पर लग गए हैं फाउंडेशन या लिपस्टिक के दाग, तो इन तरीकों से छुड़ाएं
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 26 Mar 2023 10:38 AM
ऐप पर पढ़ें

अपने मनचाहे कपड़े पर जब कोई दाग या धब्बा लग जाता है तो बहुत बुरा लगता है। इसे छुड़ाने के चक्कर में कई बार पूरे कपड़े का रंग निकल जाता है या फिर दाग नहीं जाता। खासतौर पर मेकअप के दाग। लिपस्टिक, फाउंडेशन और नेलपॉलिश जैसे मेकअप प्रोडक्ट के दाग कपड़ों से छुड़ाना कई बार मुश्किल होता है। अगर आपके फेवरेट कपड़े पर मेकअप के धब्बे लग गए हैं तो इन ट्रिक्स को फॉलो करें। इससे सारे दाग-धब्बे आसानी से निकल जाएंगे।

फाउंडेशन का दाग
कई बार हल्के रंग के कपड़ों की नेकलाइन पर फाउंडेशन के दाग लग जाते हैं जो काफी खराब दिखते हैं। इन्हें हटाने के लिए आपके पूरे कपड़े को धोने की जरूरत नही है बस शेविंग फोम को धब्बे वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी तौलिए की मदद से इसे साफ कर दें। ऐसा करने से फाउंडेशन का दाग फौरन चला जाएगा। 

नेलपॉलिश का दाग
कपड़े पर अगर नेलपॉलिश लग गई है तो इसे छुड़ाने के लिए दो तरीके अपना सकते हैं। 

एल्कोहल से छुड़ाएं
नेलपॉलिश के दाग को कपड़ों पर से छुड़ाने के लिए एल्कोहल को कॉटन पर लेकर नेलपॉलिश वाली जगह पर लगा दें। फिर इसे हल्के हाथों से रगड़ें। दाग पूरी तरह से छूट जाएगा।

नेलपॉलिश रिमूवर की लें मदद
अगर नेलपॉलिश कपड़े पर गिर गई है तो उसे नेलपॉलिश रिमूवर की मदद से रगड़ें और फिर कपड़े को साबुने अच्छी तरह से धो दें। इससे सारा दाग चला जाएगा।

लिपस्टिक के दाग हटाने का तरीका
आपके फेवरेट कपड़े पर या पार्टनर की शर्ट पर लिपस्टिक का दाग लग गया है तो इसे साफ करने के लिए ये तरीका अपनाएं। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे पेस्ट को लिपस्टिक के धब्बे पर लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ कर दें। लिपस्टिक का धब्बा पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें