चेहरे पर बर्फ रगड़ने के फायदे जानकर आप महंगे फेशियल को भूल जाएंगे! जानें कैसे और कब लगाएं
समर सीजन में चेहरे का निखार न सिर्फ खोने लगता है बल्कि ऑयल ज्यादा आने से चेहरे पर पिम्पल्स भी आ जाते हैं। ऐसे में आईस थेरेपी से न सिर्फ आपके चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं बल्कि इससे चेहरे पर...

समर सीजन में चेहरे का निखार न सिर्फ खोने लगता है बल्कि ऑयल ज्यादा आने से चेहरे पर पिम्पल्स भी आ जाते हैं। ऐसे में आईस थेरेपी से न सिर्फ आपके चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। चेहरे पर बर्फ लगाने से पहले इसे लगाने का सही तरीका और समय जरूर जान लेना चाहिए जिससे कि चेहरे पर साइड इफेक्ट न हो।
चेहरे पर ग्लो
रोज सुबह उठकर चेहेर पर बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से रब करें और चेहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाए।
ब्लड सर्कुलेशन
चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है, इससे स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है और आपको इससे अच्छा ग्लो मिलता है। साथ ही गाल नेचुरल पिंक नजर आते हैं।
मुंहासो से छुटकारा
बर्फ की मसाज से मुंहासो से छुटकारा मिलता है, सबसे पहले आप अपना चेहरा धोकर सुखा लें। अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिल सकता है।
पफ्फी आइज
लगातार कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से कई बार आंखें सूज जाती हैं। ऐसी पफ्फी आइज से राहत पाने के लिए भी आप आंखों पर बर्फ की मसाज करें, इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और आपको फ्रेश महसूस होगा और आंखों की थकावट भी दूर होगी।

लगाने का तरीका
चेहरे पर बर्फ लगाते हुए ध्यान रखें कि आपको दो मिनट से ज्यादा चेहरे पर बर्फ नहीं रगड़नी है। साथ ही सप्ताह में तीन से चार दिन सुबह एक आइस क्यूब से चेहरे की मसाज जरूर करें। इससे आपको लंबे समय तक ताजगी मिलेगी।