फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलChaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पहनें 9 दिन इस रंग के कपड़े

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पहनें 9 दिन इस रंग के कपड़े

Navratri 2022 Mein Kis Din Kis Rang Ke Kapde Pehne: मान्यता है कि हर दिन की देवी को एक खास रंग पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी अपनी भक्ति से मां दुर्गा को प्

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पहनें 9 दिन इस रंग के कपड़े
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 22 Mar 2023 11:31 AM
ऐप पर पढ़ें

Navratri 2022 Mein Kis Din Kis Rang Ke Kapde Pehne: हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों का खास महत्व बताया गया है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा और व्रत करते हैं। नवरात्रि के दौरान मां के हर स्वरूपों को उनकी पसंद के अनुसार अलग-अलग तरह का भोग लगाया जाता है। इतना ही नहीं मां के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए इन नौ दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर मां की उपासना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि हर दिन की देवी को एक खास रंग पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी अपनी भक्ति से मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जानें देवी मां की आराधना करते समय किस दिन पहनें किस रंग का कपड़ा। 

नवरात्रि के किस दिन पहनने चाहिए कौन से रंग के कपड़े-
-नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले वस्त्र पहनकर पूजा करने से लाभ मिलता है। 
-नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनकर मां की अराधना करनी चाहिए।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन भूरे रंग का वस्त्र पहनकर पूजा करने से फायदा होता है। 
-नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनने से माता प्रसन्‍न होती है। 
-नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कन्दमाता की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने का विधान बताया गया है। 
-नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायिनी की पूजा होती है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर मां को लाल रंग का श्रृंगार चढ़ाएं।
-नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्री की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। 
-नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन जातक को गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर मां की अराधना करनी चाहिए। 
-नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन जामुनी रंग का वस्त्र पहनने से माता प्रसन्न होती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें