फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलBudget 2020 Tourism Sector : इन 5 ऐतिहासिक स्थलों की बदली जाएगी सूरत, जानें इन जगहों से जुड़ी खास बातें

Budget 2020 Tourism Sector : इन 5 ऐतिहासिक स्थलों की बदली जाएगी सूरत, जानें इन जगहों से जुड़ी खास बातें

वित्त वर्ष 2020-21 का बजट में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया गया है। इसके मुताबिक वित्त मंत्रायल ने टूरिज्म इंडस्ट्री को 2500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वहीं संस्कृति मंत्रालय के...

Budget 2020 Tourism Sector : इन 5 ऐतिहासिक स्थलों की बदली जाएगी सूरत, जानें इन जगहों से जुड़ी खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sun, 02 Feb 2020 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

वित्त वर्ष 2020-21 का बजट में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया गया है। इसके मुताबिक वित्त मंत्रायल ने टूरिज्म इंडस्ट्री को 2500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वहीं संस्कृति मंत्रालय के लिए वित्त मंत्री ने 3150 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इस रकम से पर्यटन के क्षेत्र मंं कुल देश की पांच ऐतिहासिक स्थानों की सूरत बदली जाएगी। आइए, जानते हैं कि जिन 5 ऐतिहासिक स्थानों की सूरत बदली जाएगी, वहां क्या है खास- 


राखीगढ़ी
हरियाणा के हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ी में म्यूजियम बनाएं जाएंगे। इस गांव की खासियत है कि यहां सिंधु घाटी की पूर्व सभ्यता के साक्ष्य मिले हैं। यहां 4,500 साल पुराने कंकाल के पेट्रस बोन' के अवशेष मिले थे।

 

शिवसागर 
शिवसागर असम में स्थित एक बहुत बड़ी झील है। इस जगह को भी केंद्र सरकार संवारेगी। यहांं का पर्यटन बढ़ाने के लिए काफी अन्य योजनाएं भी शुरू की जाएगी।

 

धोलावीरा
धोलावीरा गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। यह स्थल प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का एक खंडहर हैं। सरकार ने यहां भी म्यूजियम बनाने की घोषणा की है। 

 

आदिचेल्लनूर
आदिचेल्लनूर तमिलनाडु में है। यह एक पुरातत्व स्थल है। सरकार ने इस जगह को भी संवारने की घोषणा की है, इसलिए यहां भी म्यूजियम बनाया जाएगा। 

 

हस्तिनापुर
हस्तिनापुर को आमतौर पर सभी लोग जानते हैं। महाभारत काल में कौरवों और पांडवों के शासन काल की यह जगह मेरठ में है। वहीं इस बारे में पुरातत्वविदों ने बताया है कि वहीं पास में एक गांव पाया है जिसको लेकर उन्होंने दावा है कि यह 2000 साल पहले का गांव है। वित्त मंत्री ने बजट में इस स्थल को म्यूजियम के तौर पर विकसित करने की घोषणा की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें