फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलऋतिक रोशन जैसी फिटनेस पाने के लिए आप भी फॉलो कर सकते हैं ये 4 बातें

ऋतिक रोशन जैसी फिटनेस पाने के लिए आप भी फॉलो कर सकते हैं ये 4 बातें

ऋतिक रोशन को उनकी एक्टिंग, लुक्स के अलावा उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। यही नहीं, सबसे खास बात यह है कि उन्हें 'ग्रीक गॉड ऑफ बॉलिवुड' भी कहा जाता है। उन्हें Asia’s Sexiest Man...

ऋतिक रोशन  जैसी फिटनेस पाने के लिए आप भी फॉलो कर सकते हैं ये 4 बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Fri, 10 Jan 2020 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋतिक रोशन को उनकी एक्टिंग, लुक्स के अलावा उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। यही नहीं, सबसे खास बात यह है कि उन्हें 'ग्रीक गॉड ऑफ बॉलिवुड' भी कहा जाता है। उन्हें Asia’s Sexiest Man  के टाइटल से भी नवाजा जा चुका है। ऐसे में काफी लोग ऐसे हैं, जो उनकी तरह फिटनेस चाहते हैं। ऐसे में आइए, जानते हैं उनका फिटनेस मंत्र और डाइट प्लान- 


हरी सब्जियां ज्यादा खाते हैं ऋतिक
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऋतिक अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए हरी सब्जियां, फैट फ्री फूड को ही पसंद करते हैं। प्रोटीन युक्ट डायट इन्हें अपनी मसल्स को लीन और फ्लेग्जिबल बने रहने में मदद करती है।


खाने में कम तेल और प्रोटीन ज्यादा खाते हैं ऋतिक
ऋतिक अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रहते हैं। उन्हें सिर्फ हेल्दी डाइट लेना ही पसंद है। कम से कम तेल और अधिक से अधिक प्रोटीन से भरपूर डाइट लेना ही इनको पसंद है।

 

brocolli

 

स्टीम्ड सब्जियां खाना पसंद करते हैं ऋतिक 
ब्रोकली बहुत पसंद है। सबसे खास बात यह है कि ऋतिक भाप में पकाई गई सब्जियां (स्टीम्ड वेजिटेबल्स) लेना ही पसंद करते हैं। 

 

वर्कआउट के 45 मिनट बाद तक कुछ नहीं खाते ऋतिक
वर्कआउट करने के बाद 45 मिनट तक ऋतिक कुछ नहीं खाते। साथ ही दिनभर जो भी डाइट लेते हैं, उनमें कम से कम 2 घंटे का गैप जरूर रखते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें