फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलबेंगलुरु की कंपनी ने World Sleep Day पर दिया कर्मचारियों को नींद का तोहफा, खूब हो रही चर्चा

बेंगलुरु की कंपनी ने World Sleep Day पर दिया कर्मचारियों को नींद का तोहफा, खूब हो रही चर्चा

World Sleep Day: वर्ल्ड स्लीप डे पर पूरी दुनिया में अच्छी नींद के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। लेकिन इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को स्लीप डे सेलिब्रेट करने के लिए छुट्टी दे दी है।

बेंगलुरु की कंपनी ने World Sleep Day पर दिया कर्मचारियों को नींद का तोहफा, खूब हो रही चर्चा
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 17 Mar 2023 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

17 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है। खराब लाइफस्टाइल और नींद के प्रति लापरवाही की वजह से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। जिससे लोगों को नींद की जरूरत और अहमियत के प्रति जागरुक किया जा सके। स्लीप डे पर कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लेकिन इन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है बेंगलुरु की कंपनी की, जिसने अपने एंप्लाई को स्लीप डे के दिन नींद का तोहफा दिया है। 

वेकफिट सॉल्यूशन नाम की कंपनी जो होम एंड फर्निशिंग प्रोडक्ट बनाती है, ने मेल का स्क्रीनशॉट लिंकडिन पर शेयर किया है। जिसमे कंपनी के कर्मचारियों को वर्ल्ड स्लीप डे को सेलिब्रेट करने के लिए एक दिन की छुट्टी दी गई है। मेल में लिखा है लंबे वीकेंड के साथ ये टाइम रिलैक्स करने और रेस्ट लेने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। कंपनी ने इस छुट्टी को 'सरप्राईज हॉलिडे:  नींद के गिफ्ट की घोषणा' नाम दिया है। 

इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि ग्रेट इंडियन स्लीप स्कोर कार्ड के अनुसार साल 2022 के बाद से वर्क प्लेस पर वर्किंग ऑवर में नींद महसूस होने वालों की संख्या 21 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जबकि 11 प्रतिशत लोग जागते समय ही थके होते हैं। लोगों में नींद की कमी होने के बीच स्लीप डे पर लोगों को गिफ्ट में नींद देने से अच्छा दूसरा गिफ्ट नहीं हो सकता।

ये पहला मौका नहीं है जब इस कंपनी ने अपने एंप्लाई के लिए इस तरह के गिफ्ट की अनाउंसमेट की है। इससे पहले साल 2022 में कंपनी ने कर्मचारियों के लिए राइट टू नैप पॉलिसी निकाली थी। जिसमे एंप्लाई को वर्किंग ऑवर में आधा घंटा सोने के लिए मिल रहा था। ये टाइम लगभग 2 बजे से 2:30 बजे के बीच था। सबसे खास बात कि इस आधे घंटे को वर्किंग ऑवर में नहीं जोड़ा जा रहा था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें