फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलTips: बालों में लगाएं प्याज के रस के साथ एलोवेरा जेल, मिलेंगे कई फायदे 

Tips: बालों में लगाएं प्याज के रस के साथ एलोवेरा जेल, मिलेंगे कई फायदे 

महिलाओं को अपनी खूबसूरती के साथ ही बाल खूब प्रिय होते हैं, इनको मजबूत और खूबसूरत रखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रयास करती हैं। लेकिन प्रदूषण और खान पान में गलत चीजों के सेवन साथ ही केमि्कल बेस्ड...

Tips: बालों में लगाएं प्याज के रस के साथ एलोवेरा जेल, मिलेंगे कई फायदे 
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 27 Jul 2021 04:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं को अपनी खूबसूरती के साथ ही बाल खूब प्रिय होते हैं, इनको मजबूत और खूबसूरत रखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रयास करती हैं। लेकिन प्रदूषण और खान पान में गलत चीजों के सेवन साथ ही केमि्कल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बालों के नुकसान पहुंचता है और वह झड़ने लगते हैं। ऐसी परेशानी बदलते मौसम में भी आपको नजर आ सकती है। ऐसे में आप घर पर ही एलोवेरा जेल और प्याज का रस मिला कर लगा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि बालों पर कैसे लगाएं ये मिश्रण। 

क्या इसके फायदे

1) एलोवेरा में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, वहीं प्याज में एंटीबैक्टीरियल होता है। इसलिए कहा जाता है कि इन दोनों के मिश्रण को बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है।

2) बाल केराटिन से बनते हैं ये बात सभी जानते हैं, जो एक तरह का प्रोटीन होता है। प्याज के रस में भई भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में इसे बालों पर लगाने से बेज बालों में जान आ जाती है।  

3) प्याज को स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं। 


कैसे लगाएं

एक कप प्याज के रस में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाएं। आप इसमें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिक्स कर सकती हैं, इससे गंध भी कम आती है साथ ही ये स्कैल्प की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इस मिश्रण को बालों की मसाज करते हुए लेंथ पर लगाएं। ध्यान दें कि इसे लगाने के बाद बालों को बांधे नहीं बल्कि ऐसे ही सूखने दें। इस मिश्रण को घंटे तक बालों पर रहने दे और बाद में शैम्पू से हेयर वॉश करें। हफ्ते में एक बार मिश्रण को बालों पर लगाएं, आपको फर्क दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें -  दो मुंहे बालों की समस्या से निजात दिलाएंगे ये 3 DIY हेयर मास्क

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें