फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलकटरीना के अलावा इन एक्ट्रेसेस ने चुना अपने से कम उम्र का पार्टनर, जानें यंग मैन को डेट करने के फायदे

कटरीना के अलावा इन एक्ट्रेसेस ने चुना अपने से कम उम्र का पार्टनर, जानें यंग मैन को डेट करने के फायदे

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ा आज शादी के बंधन में बंध जाएगा। इस कपल को लेकर कई बातें सामने आई लेकिन इस जोड़े ने सालों पुरानी सोच को भी...

कटरीना के अलावा इन एक्ट्रेसेस ने चुना अपने से कम उम्र का पार्टनर, जानें यंग मैन को डेट करने के फायदे
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 09 Dec 2021 12:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ा आज शादी के बंधन में बंध जाएगा। इस कपल को लेकर कई बातें सामने आई लेकिन इस जोड़े ने सालों पुरानी सोच को भी बदलने की कोशिश की। जी हां... पुरानी सोच यानी की लड़के की उम्र लड़की से बड़ी होनी चाहिए, लेकिन कटरीना कैफ विक्की से उम्र में बड़ी हैं। हालांकि यह पहला जोड़ा नहीं है जिसमें पत्नी की उम्र बड़ी है, बी-टाउन में कई सितारे जैसे एश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, बिपाशा बसू-करण सिंह ग्रोवर जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में जानते हैं अपने से यंग लड़के को डेक करने के फायदे-

1) महसूस करती हैं यंग

जब आप अपने से कम उम्र वाले पार्टनर को डेट करती हैं तो आप यंग महसूस करती हैं। कई महिलाओं के उम्र के साथ-साथ कई रिलेशनशिप रहते हैं ऐसे में जब उन रिश्तों को खत्म करके आप आगे बढ़ती हैं और यंग लड़के को डेट करती हैं तो ये आपकों जवां महसूस करने में मदद करता है। 

2) यंग लड़के होते हैं ज्यादा रोमांटिक

अधिकतर मामलों में ऐसा देखा गया है कि यंग लड़के ज्यादा रोमांटिक होते हैं। ऐसे लड़के अपने पार्टनर की हर इच्छा को पूरा करने की कोशिश करते हैं। वह ज्यादा एक्टिव भी होते हैं। 

3) ज्यादा एक्टिव

कम उम्र के पार्टनर ज्यादा एक्टिव होते हैं, जबकि ज्यादा उम्र वाले समय के साथ सुस्त पड़ जाते हैं। कम एज वाले लड़कों में काम को फुर्ती से करने का जुनून होता है।

4) कम होती हैं लड़ाई

हालांकि यह पूरी तरह से व्यक्ति पर डिपेंड करता है कि उसका स्वभाव कैसा है। लेकिन कई समझदार लड़के अपने से बड़ी पार्टनर की बात सुनते और समझते हैं। उन्हें लगता है कि उनता तजुर्बा उनसे ज्यादा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें