फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलचेहरे पर निखार लाने के साथ इन बीमारियों में कारगर है अंगूर, जानें इसके फायदे 

चेहरे पर निखार लाने के साथ इन बीमारियों में कारगर है अंगूर, जानें इसके फायदे 

अंगूर सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि कई बीमारियों से भी आपको दूर रखता है। खासतौर पर अगर लैपटॉप और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको आंखों में परेशानी हो रही है, तो आप अंगूर का सेवन करना शुरू कर...

चेहरे पर निखार लाने के साथ इन बीमारियों में कारगर है अंगूर, जानें इसके फायदे 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Fri, 29 May 2020 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

अंगूर सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि कई बीमारियों से भी आपको दूर रखता है। खासतौर पर अगर लैपटॉप और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको आंखों में परेशानी हो रही है, तो आप अंगूर का सेवन करना शुरू कर दीजिए। आंखों की देखने की क्षमता अगर मेंटेन बनी रहेगी तो लंबे समय तक चश्मा नहीं लगेगा। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थों को अपने खाने में अवश्य शामिल करें।

अंगूर में क्या-क्या गुण है
अंगूर फाइबर, प्रोटीन, तांबा, पोटेशियम, लौह, फोलेट और विटामिन सी, ए, के और बी 2 का एक प्रचुर स्रोत हैं। इसमें उत्तम एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुणों के साथ-साथ, फिनोल और पोलीफेनॉल्स भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। अंगूर में पानी भी अधिक मात्रा में होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायता करता है।

 

डायबिटीज से बचाव के लिए खाएं अंगूर 
ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करता है, जिसके कारण आप डायबिटीज की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि अंगूर डायबिटीज के खतरे को कई गुना तक कम कर सकता है।

 

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए कारगर 
अंगूर में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने का दूर रखता है। आपको अगर अक्सर ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या रहती है, तो आप हमेशा अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करें। 


ब्लड प्यूरीफायर है अंगूर 
अंगूर एक अच्छा ब्लड प्यूरीफायर (रक्तशोधक) व रक्त विकारों को दूर करने वाला फल है। अंगूर पाचन की गड़बड़ी, मियादी बुखार, मानसिक परेशानी आदि भी काफी लाभकारी है। अंगूर हमारे शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को आसानी से शरीर से बाहर निकाल देता है।

 

ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं अंगूर 
आपको अगर पिम्पल या दाग-धब्बों की समस्या है, तो आप चेहरे को साफ रखने के लिए नियमित रूप से अंगूर खाएं, इससे न सिर्फ आपका पेट साफ होगा बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें