फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलजानिए देश में कितने लोगों को पसंद है यह सब्जी, रोज खाते हैं

जानिए देश में कितने लोगों को पसंद है यह सब्जी, रोज खाते हैं

भारत में सुबह के नाश्ते में पोहा की जगह समोसा और बड़ा पाव का चलन बढ़ता जा रहा है और आलू के बिना हर भारतीय का कम से कम एक वक्त का भोजन अधूरा होता है।  आलू हर मौसम में, सालभर बाजार में उपलब्ध रहता...

जानिए देश में कितने लोगों को पसंद है यह सब्जी, रोज खाते हैं
नई दिल्ली। एजेंसी Tue, 26 Jun 2018 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत में सुबह के नाश्ते में पोहा की जगह समोसा और बड़ा पाव का चलन बढ़ता जा रहा है और आलू के बिना हर भारतीय का कम से कम एक वक्त का भोजन अधूरा होता है। 
आलू हर मौसम में, सालभर बाजार में उपलब्ध रहता है। सर्वे के अनुसार, अधिकांश भारतीय रोजाना आलू खाते हैं। 
फूड टॉक इंडिया ने नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चंडीगढ़ और हैदराबाद में एक सवेर्क्षण करवाया, जिसमें पता चला कि भारत में लोग आलू खाना कितना पसंद करते हैं। खुलासा हुआ कि 65 फीसदी लोग आलू खाना पसंद करते हैं। सर्वे में 15 साल से 40 साल के लोगों में 51 फीसदी लोग ऐसे पाए गए जो रोज आलू खाते हैं। साथ ही, 73 फीसदी लोगों ने बताया कि वे भूना हुआ आलू खाना बहुत पसंद करते हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें