फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलMovember के बारे में 5 खास बातें, जो आप नहीं जानते होंगे

Movember के बारे में 5 खास बातें, जो आप नहीं जानते होंगे

क्या आप जानते हैं साल में एक माह ऐसा भी होता है जब शेविंग न करना अच्छी चीज माना जाता है। जी हां! ये माह है नवंबर का। इसे मूवंबर (Movember) भी कह सकते हैं। Movember बना है  ‘mo’ +...

Movember के बारे में 5 खास बातें, जो आप नहीं जानते होंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 06 Nov 2018 11:21 AM
ऐप पर पढ़ें

क्या आप जानते हैं साल में एक माह ऐसा भी होता है जब शेविंग न करना अच्छी चीज माना जाता है। जी हां! ये माह है नवंबर का। इसे मूवंबर (Movember) भी कह सकते हैं। Movember बना है  ‘mo’ + November से और नो शेव नवंबर (No Shave November) से। मूवंबर साल में एक दफा आता है और पुरुष प्रोस्टेट कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर और खुदकुशी जैसी मानसिक समस्याओं जैसे स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए पूरे माह शेविंग न करके अपनी दाढ़ी-मूंछ ज्यादा से ज्यादा उगाना पसंद करते हैं। इस अभियान में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं। महिलाएं वैक्स न कराके और अपने बाल बढ़ाकर इस अभियान को अपना समर्थन दे सकती हैं। 

यहां जानें वो मूवंबर की 5 बातें 

1- कैसे शुरू हुआ: मूवंबर की शरुआत 2003 में ऑस्ट्रेलिया में हुई जब कुछ पुरुषों ने पुरुषों के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से अपनी मूंछ बढ़ाना शुरू किया। 

2-  मूवंबर से होने वाले फायदे- दाढ़ी आपके फेफड़ों में धूल-मिट्टी जाने से रोकती है। आप जब शेविंग करते हैं तो आपकी स्किन में बैक्टीरिया जाने का खतरा रहता है। यही नहीं दाढ़ी स्किन को हानिकारक अल्ट्रावॉइलेट किरणों के संपर्क में आने से भी रोकती है। स

3- दाढ़ी से न करें शुरुआत: आपकी दाढ़ी चाहे पहले से ही बढ़ी हुई हो, फिर भी आपको शुरुआत इसे साफ कराके ही करनी है। ऐसा नहीं है कि आप सिर्फ शेविंग बंद करके ही कैंसर मरीजों की मदद कर सकते हैं। आप चाहे तो भरोसेमंद संगठनों को कुछ धनराशि देकर भी अपनी मदद दे सकते हैं। आप इस अभियान का प्रचार-प्रसार भी कर सकते हैं। 

दीवाली मेले ने बांटी कैंसर पीड़ितों में खुशी

4- आपको क्या करना है- पूरे माह आपको अपनी मूंछ बढ़ानी है, शेविंग नहीं करनी है। अच्छा होगा कि आप पुरुषों में पोस्टेट कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर और मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाएं और संभव हो तो धनराशि भी जुटाएं। 

5- क्या है लक्ष्य : मूवंबर के जरिेए नियमित तौर पर चेक-अप कराने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन दिया जाता है, नियमित तौर पर चेक-अप होता रहे तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय रहते पता लग जाता है। ऐसा करके एक हेल्दी लाइफस्टाइल की और कदम बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा अपने लुक में बदलाव करने का यह एक मजेदार तरीका है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें