महंगे साड़ी-सूट सिर्फ ₹5 में घर पर ही ड्राई क्लीन करें, दुकान वाले की ट्रिक से हजारों रुपए बचेंगे!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

DIY Dry Clean at Home: घर पर ड्राई क्लीन करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस छोटी-छोटी घरेलू टिप्स हैं, जो आपके कपड़ों की सॉफ्टनेस भी बनाए रखेंगी और सारे दाग भी रिमूव हो जाएंगे। तो चलिए फटाफट से तरीका सीख लेते हैं।

महंगे साड़ी-सूट सिर्फ ₹5 में घर पर ही ड्राई क्लीन करें, दुकान वाले की ट्रिक से हजारों रुपए बचेंगे!

महंगे कपड़ों को आमतौर पर हम ड्राई क्लीन के लिए देते हैं। फिर चाहे वो महंगे सूट हों या साड़ियां। इन्हें नॉर्मली नहीं वॉश किया जाता है, क्योंकि कपड़ों की चमक चली जाती है और सॉफ्टनेस पर भी असर पड़ता है। फिर कई बार हेवी एंब्रॉयडरी की वजह से भी कपड़ों को वॉश करना थोड़ा चैलेंजिंग होता है। इसके लिए हजारों रूपए ड्राई क्लीन में चले जाते हैं, फिर उन्हें देने जाना, ले कर आना भी काफी टाइम खपाने वाला होता है। लेकिन क्या हो अगर आप अपने महंगे कपड़ों को घर पर ही ड्राई क्लीन कर लें? जी हां, घर पर ड्राई क्लीन करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस छोटी-छोटी घरेलू टिप्स हैं, जो आपके कपड़ों की सॉफ्टनेस भी बनाए रखेंगी और सारे दाग भी रिमूव हो जाएंगे। तो चलिए फटाफट से तरीका सीख लेते हैं।

तेल के दागों पर लगाएं टैल्कम पाउडर

सबसे पहला स्टेप है अपने कपड़ों पर लगे हुए दाग चेक करना। अगर आपके किसी भी महंगे कपड़े पर तेल या घी के दाग लग गए हैं, तो खूब सारा टैल्कम पाउडर वहां लगा दें। दरअसल टैल्कम पाउडर सारे तेल या घी को सोख लेता है, जिससे 50% दाग तो वहीं साफ हो जाता है।

हल्के और डार्क रंग के कपड़े अलग-अलग धोएं

अपने महंगे कपड़े कभी भी एक साथ ना धोएं। इससे उनके कलर फेड होने और खराब होने का खतरा होता है। बेहतर रहेगा कि पहले ही हल्के रंग के और डार्क रंग के कपड़े अलग-अलग कर लें, फिर इन्हें अलग-अलग ही वॉश करें।

शैंपू और कंडीशनर से बराकर रहेगी कपड़ों की चमक

अपने महंगे और डेलिकेट कपड़े कभी भी डिटर्जेंट से ना धोएं। इन्हें धोने के लिए शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें, चमक और सॉफ्टनेस बरकरार रहेगी। अगर आपके कपड़ों पर तेल लगा हुआ है तो हल्का गुनगुना पानी लें, वरना ठंडा पानी सही रहेगा। इसमें शैंपू और थोड़ा सा कंडीशनर मिलाकर कपड़ों को डाल दें और हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। आपको ज्यादा जोर नहीं लगाना है।

रंग ना जाए, इसके लिए नमक यूज करें

कुछ डार्क कलर के कपड़े ऐसे होते हैं, जिनमें आपको पता होता है कि रंग फेड होना ही होना है। इन्हें हमेशा अलग धोएं और पानी में शैंपू, कंडीशनर के साथ-साथ थोड़ा सा नमक भी डाल दें। नमक डालने से कपड़ों का रंग फेड नहीं होता है। चाहें तो 5 मिनट के लिए कपड़ों को भिगोकर भी रख सकती हैं, फिर रगड़ते हुए दाग साफ कर लें।

बिना निचोड़े छांव में सुखाएं

महंगे कपड़ों को नॉर्मल कपड़ों को तरह जोर से निचोड़े नहीं, इससे उनमें सिलवटें आ जाती हैं। इन्हें बिना निचोड़े किसी हैंगर पर लटका दें और सूखने दें। एक और बात, इन्हें धूप में बिल्कुल नहीं सुखाना है वरना कपड़ों की चमक और रंगत दोनों फेड हो सकती है। अपने महंगे कपड़े हमेशा छांव में ही सूखने दें।

डबल प्रेस की टेक्नीक फॉलो करें

ड्राई क्लीन वाले हमेशा कपड़ों को डबल प्रेस करते हैं। इसके लिए पहले कपड़े को उल्टा कर के अच्छे से प्रेस करें। फिर इसे सीधा करें और दोबारा से अच्छी तरह प्रेस करें। डबल बार प्रेस करने से एकदम ड्राई क्लीन की तरह कपड़े चमक उठते हैं और एक-एक सिलवट गायब हो जाती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।