Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़stain remove cheat sheet haldi tea coffee sauce spot removal hacks
हल्दी, सॉस, डाई या चाय-कॉफी… सीखें कपड़ों से दाग हटाने की आसान ट्रिक्स

हल्दी, सॉस, डाई या चाय-कॉफी… सीखें कपड़ों से दाग हटाने की आसान ट्रिक्स

संक्षेप: किसी गेट टुगेदर में आप बहुत तैयार होकर पहुंचें और कपड़ों पर सॉस या चाय गिर जाए तो मूड खराब हो जाता है। इन दागों को छुड़ाना कई बार मुश्किल होता है। यहां कुछ हैक्स हैं जो अलग-अलग चीजों के दाग हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Thu, 23 Oct 2025 01:45 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फेवरिट कपड़े पर अगर कोई दाग लग जाए तो आपकी टेंशन बढ़ जाती है। कई बार दाग ना निकल पाने की स्थिति में कपड़ा भी बेकार हो जाता है। खाते-पीते समय या बच्चों के साथ कपड़ों पर दाग लग जाना आम बात है। यहां दाग हटाने के कुछ हैक्स हैं जिन्हें आप अपने पास सेव करके रख सकती हैं। ये टिप्स बेहद काम आएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कॉफी चाय: ठंडे पानी में विनेगर मिलाकर दाग के ऊपर डालें या किसी कपड़े से लगाएं। रगड़ें नहीं।

ग्रीस: कपड़ों में अगर ग्रीस का दाग लगा है तो इस पर तुरंत बर्तन धोने वाला साबुन रगड़ लें।

स्याही: कपड़ों पर अगर स्याही का दाग लग जाए तो इस पर दूध डालें इसके बाद धो दें।

मेकअप: कपड़ों पर फाउंडेशन का दाग लगा हो तो इसे शेविंग क्रीम से साफ करें।

खून: कपड़ों पर लगे खून के दाग पर ठंडे पानी में हाइड्रोजन पराक्साइड डालकर धोएं। गरम पानी से ना धोएं।

मिट्टी: मिट्टी का दाग लगा हो तो विनेगर में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाएं।

पसीने का दाग: कपड़ों से पसीने का दाग हटाने के लिए धोने से पहले नींबू का रस या विनेगर लगाकर रगड़ें।

चॉकलेट: चॉकलेट का दाग हटाने के लिए ठंडे पानी में डिटरजेंट मिलाकर धोएं।

सॉस: कपड़ों पर सॉस का दाग लगा हो तो विनेगर में डिटरजेंट मिलाकर तुरंत धो दें।

लिपस्टिक: कपड़ों से लिपस्टिक का दाग हटाने के लिए इस पर नेलपेंट रिमूवर लगाएं फिर धो लें।

च्यूइंगम: कपड़े पर च्यूइंगम चिपकी हो तो पहले इसे फ्रीज करें इसके बाद निकालें आसानी से छुट जाएगी।

हल्दी: हल्दी या सब्जी का दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा में विनेगर मिलाकर पेस्ट को दाग की जगह पर लगा दें। इसे धूप में सुखाकर ठंडे पानी से धो लें।

हेयर डाई: हेयर डाई का दाग लग गया है तो कपड़े धोने के साबुन में बेकिंग सोडा मिलाएं। इसको कपड़े या रुई से दाग पर थपथपाएं फिर ठंडे पानी से धो दें।

नेल पॉलिश: नेल पॉलिश का दाग हटाने के लिए आप नेल पॉलिश रिमूवर यूज कर सकते हैं।

Source: Overstock

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।